फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Infosys News: Infosys Flies Back 2020 Employees by chartered plane to India

Infosys Flies Back 2020: इंफोसिस: अमेरिका में फंसे 200 से अधिक कर्मचारी, उनके परिवार चार्टर्ड विमान से पहुंचे भारत

Tue, 07 Jul 2020 02:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 07 Jul 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Infosys News: Infosys Flies Back 2020 Employees by chartered plane to India
Infosys Flies Back 2020 - फोटो : PTI

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने कोविड- 19 महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेरिका में फंसे अपने 200 से अधिक कर्मचारियां और उनके परिवारों को चार्टर्ड विमान से भारत वापस लाने की व्यवस्था की। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सोमवार प्रात: बंगलूरू पहुंची उड़ान
कंपनी इन लोगों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से एक विशेष उड़न के जरिये वापस लाने की व्यवस्था की और यह उड़ान सोमवार प्रात: बंगलूरू पहुंच गई। इस संदर्भ में इंफोसिस के सहायक उपाध्यक्ष - खुदरा कारोबार, सीपीजी और लाजिस्टिक्स समीर गोसवी ने लिंकडिन पोस्ट में कहा है कि, 'इंफोसिस के विशेष विमान ने सैन फ्रांसिस्को से कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों को लेकर बंगलूरू लाने के लिये कल राहत उड़ान भरी।' 
विज्ञापन


अमेरिका में फंस गये थे लोग
हालांकि, इंफोसिस ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन सूत्रों ने बताया कि इंफोसिस के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 206 लोगों को वापस लाया गया है। एक व्यक्ति ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने और फिर लॉकडाउन लागू होने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दिये जाने के कारण ये लोग अमेरिका में फंस गये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लाये गये लोगों में कुछ कंपनी के ग्राहकों के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी तथा कुछ अन्य वहां बैठकों अथवा कार्यक्रमों के लिये गये थे। अमेरिका भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के लिये सबसे बड़ा कार्यक्षेत्र है। इंफोसिस के चौथी तिमाही कारोबार में उत्तरी अमेरिका के कारोबार का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed