{"_id":"5e549dff8ebc3ef405352aac","slug":"indigo-to-start-flights-from-pune-to-chandigarh-and-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो पुणे से चंडीगढ़ और इंदौर के लिए शुरू करेगी उड़ानें","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
इंडिगो पुणे से चंडीगढ़ और इंदौर के लिए शुरू करेगी उड़ानें
Tue, 25 Feb 2020 10:18 AM IST
देव कश्यप
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Indigo
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो अगले महीने से पुणे से चंडीगढ़ और मई में पुणे से इंदौर के लिए नई उड़ानें शुरू करने जा रही है। इंडिगो की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 15 मार्च से पुणे और चंडीगढ़ के बीच जबकि पुणे और इंदौर के बीच एक मई से दैनिक उड़ान शुरू की जाएगी। इन दोनों रूट पर बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
इंडिगो ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि एयरलाइन पहली बार पुणे से चंडीगढ़ और इंदौर के लिए दैनिक सेवा शुरू करने जा रही है, क्योंकि अन्य विमान कंपनियों ने पिछले साल इन दोनों जगहों के लिए अपनी सीधी उड़ानों को बंद कर दिया था। इन उड़ानों की शुरूआत एयरलाइन की घरेलू कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि इंडिगो के पास अभी 250 से अधिक विमानों का बेड़ा है और 1500 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है।