फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   IndiGo launched first sale of the year flight tickets from 999 rupees for domestic travel

आज समाप्त हो जाएगा सस्ते में हवाई सफर करने का शानदार मौका, जल्दी उठाएं लाभ

Wed, 22 Jan 2020 02:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 Jan 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
IndiGo launched first sale of the year flight tickets from 999 rupees for domestic travel

बजट विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने यात्रियों के लिए एक ऑफर निकाला है, जिसके तहत घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे जुटाने की जरूरत नहीं होगी। अब आप कई शहरों में कम किराया देकर सफर कर सकते हैं। 

विज्ञापन


घरेलू यात्रा के लिए एयरलाइन 999 रुपये से टिकट की पेशकश कर रही है। बता दें कि यह से 20 जनवरी 2020 को शुरू हुई थी और आज यानी22 जनवरी को इसका आखिरी दिन है। सेल के तहत आप चार फरवरी से 15 अप्रैल तक की यात्रा के लिए किफायती दरों पर टिकट खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

कंपनी ने वेबसाइट में दी जानकारी

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 'InterGlobe Aviation Limited (“IndiGo") का यह ऑफर 20 जनवरी, 2020 से 22 जनवरी, 2020 के रात 11 बजकर 59 मिनट तक के लिए है। यह ऑफर चार फरवरी, 2020 से 15 अप्रैल, 2020 तक की यात्रा के लिए है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूट पर इतनी है कीमत

  • 1,202 रुपये में दिल्ली से चंडीगढ़
  • 3,105 रुपये में दिल्ली से गुवाहाटी
  • 3,303 रुपये में दिल्ली से बंगलूरू
  • 1,502 रुपये में दिल्ली से इंदौर
  • 1,502 रुपये में दिल्ली से लखनऊ
  • 2,005 रुपये में दिल्ली से वाराणसी
  • 2,002 रुपये में दिल्ली से अहमदाबाद
  • 1,937 रुपये में दिल्ली से जोधपुर
  • 1,942 रुपये में दिल्ली से रांची
  • 2,050 रुपये में दिल्ली से हैदराबाद
  • 2,404 रुपये में दिल्ली से रायपुर
  • 2,353 रुपये में दिल्ली से उदयपुर
  • 2,603 रुपये में दिल्ली से कोलकाता
  • 2,806 रुपये में दिल्ली से पुणे
  • 3,002 रुपये में दिल्ली से भुवनेश्वर
  • 3,502 रुपये में दिल्ली से गोवा  

लिमिटेड सीट पर उपलब्ध है ऑफर

कंपनी की यह सेल लिमिटेड सीट पर उपलब्ध है। इसलिए इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको जल्द से जल्द टिकट बुक करनी होगी। 

इन बातों का रखें ध्यान

टिकट बुक करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि इस ऑफर के साथ किसी और ऑफर, स्कीम या प्रमोशन का लाभ नहीं लिया जा सकता है। साथ ही इसके तहत खरीदी गई टिकट नॉन-ट्रांसफरेबल, नॉन एक्सचेंजेबल और नॉन-इनकैशेबल होगी। 

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है इंडिगो 

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। दिसंबर, 2019 में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 47.5 फीसदी थी। पिछले साल दिसंबर में 2018 के समान महीने की तुलना में 2.56 फीसदी अधिक लोगों ने विमान यात्रा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed