फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   India will import one crore tonne pulses to reduce price hike

'भारत एक करोड़ टन दाल आयात करेगा तब जाकर घटेंगी कीमतें'

Mon, 02 Nov 2015 08:35 AM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
India will import one crore tonne pulses to reduce price hike

घरेलू स्तर पर दाल के उत्पादन व दाल की खपत के अंतर को पाटने के लिए सरकार को एक करोड़ टन दाल का आयात करना पड़ेगा। कमजोर मानसून की वजह से इस साल दाल का उत्पादन 170 लाख टन रहने का अनुमान है जबकि पिछले साल दाल का उत्पादन 172 लाख टन था। औद्योगिक संगठन एसोचैम के एक अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


अध्ययन के मुताबिक इस साल दाल की मांग में बढ़ोतरी से एक करोड़ टन दाल के आयात करनी पड़ेगी। एसोचैम का मानना है कि वैश्विक स्तर पर दाल की आसान आपूर्ति नहीं होने की वजह से इस साल दाल की मांग व आपूर्ति के अंतर को पाटना कठिन होगा। दाल के भाव में लगातार बढ़ोतरी जारी रहने पर इसका प्रभाव महंगाई दरों पर दिखने लगेगा।
विज्ञापन


देश में खरीफ दाल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश का नंबर आता है। खरीफ फसल के दौरान दाल उत्पादन में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 24.9 फीसदी है वहीं कर्नाटक व राजस्थान की हिस्सेदारी क्रमश: 13.5 व 13.2 फीसदी तो मध्य प्रदेश व  उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 10 व 8.4 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों की हिस्सेदारी में कमी आई

India will import one crore tonne pulses to reduce price hike

एसोचैम के मुताबिक खरीफ के दाल उत्पादन में इन पांच राज्यों की हिस्सेदारी 70 फीसदी है और इन सभी राज्यों में इस साल मौसम की मार पड़ी है। औद्योगिक संगठन एसोचैम के मुताबिक अधिक मात्रा में दाल के आयात से आयात बिल पर बोझ बढ़ेगा। वहीं आयातित दाल को देश के सभी हिस्सों में समान रूप से पहुंचाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी।

संगठन का मानना है कि क्षेत्रिय स्तर पर सप्लाई चेन की उचित व्यवस्था नहीं होने से दाल की आपूर्ति में दिक्कत आएगी। संगठन के अध्ययन में कहा गया है कि दाल उत्पादन में पूर्ण सक्षम बनने के लिए सरकार को किसानों को इंसेंटिव देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed