{"_id":"e34d432e9624af4224f87b146680cbbc","slug":"india-s-54-companies-get-name-in-world-s-top-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में 54 भारत की","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में 54 भारत की
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 May 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज उन 54 भारतीय कंपनियों में शीर्ष पर है, जिन्होंने फोर्ब्स की 2,000 सबसे बड़ी और ताकतवर कंपनियों की सालाना सूची में जगह बनाई है। इस सूची में शीर्ष तीन पर चीन की कंपनियां काबिज हैं।
विज्ञापन
फोर्ब्स की ‘ग्लोबल 2000’ सूची में आमदनी, मुनाफा, परिसंपत्ति और बाजार मूल्यांकन के आधार पर आंकी गई विश्व की सबसे बड़ी और ताकतवर कंपनियों को शामिल किया गया है। चीन में विश्व की तीन शीर्ष सूचीबद्ध कंपनियां हैं। शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच कंपनियां भी चीन की ही हैं।
विज्ञापन
अमेरिका ने फोर्ब्स की 2000 कंपनियों की इस सूची में अपना दमखम बनाए रखा है। सूची में 564 कंपनियां अमेरिका की हैं। अमेरिका के बाद जापान का स्थान है जहां की कुल 225 कंपनियां इस सूची में हैं। भारत में विश्व की 54 सबसे बड़ी और ताकतवर कंपनियां हैं।
विज्ञापन
इस साल ‘ग्लोबल 2000’ सूची में 62 देशों की कंपनियों को जगह मिली है। 2003 में जब फ.ोर्ब्स ने इस सूची को जारी करना शुरू किया था, तो उस वक्त 46 देशों की कंपनियों को इसमें जगह मिली थी।
यह भारतीय कंपनियां भी फोर्ब्स सूची में शामिल
फोर्ब्स की ‘ग्लोबल 2000’ में गेल इंडिया, टाटा स्टील, पावरग्रिड भारत पेट्रोलियम, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अदानी इंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा इंडस्ट्रीज, स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकार्प, जिंदल स्टील एंड पावर, ग्रासिम इंडस्ट्री और जेएसडब्लू स्टील भी शामिल हैं।
फोर्ब्स सूची में स्थान
ओएनजीसी176, आईसीआईसीआई बैंक 304, टाटा मोटर्स332, इंडियन ऑयल 416, एचडीएफसी बैंक 422, कोल इंडिया 428, लार्सन एंड टूब्रो 500, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 543, भारती एयरटेल 625, एक्सिस बैंक 630, इनफोसिस 727, बैंक ऑफ बड़ौदा 801, महिंद्रा एंड महिंद्रा 803, आईटीसी 830, विप्रो 849, भेल 873।
चीन का बैंक आईसीबीसी लगातार दूसरे साल अव्वल
फोर्ब्स की सूची में चीन का सरकारी बैंक आईसीबीसी लगातार दूसरे वर्ष पहले पायदान पर रहा है, जबकि चीन कंस्ट्रक्शन बैंक ने दूसरा और चीन कृषि बैंक ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके बाद शीर्ष दस कंपनियों के आधे पर अमेरिका ने कब्जा जमाया है। अमेरिकी बर्कशायर हैथवे और वेल्स फार्गो चार स्थान ऊपर चढ़कर क्रमश: पांचवें और नौंवें स्थान पर आ गई है। जेपी मोर्गन फिसलकर चौथे स्थान पर चली गई है।
रिलायंस 135वें और एसबीआई 155वें पायदान पर
रिलायंस इंडस्ट्रीज मई 2014 तक 50.9 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू और 72.8 अरब डॉलर की बिक्री के साथ फोर्ब्स की इस सूची में 135वें स्थान पर है। रिलायंस के बाद भारतीय स्टेट बैंक का स्थान है जो 23.6 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू के साथ 155वें स्थान पर है।