{"_id":"5c90ccd7bdec222dcd5a811d","slug":"hyundai-and-kia-motors-to-invest-30-crore-dollars-in-ola-for-electric-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी ह्यूंडई और किया मोटर्स","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
ओला में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी ह्यूंडई और किया मोटर्स
Tue, 19 Mar 2019 04:34 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 19 Mar 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
ह्यूंडई मोटर और किया मोटर्स ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी। दरअसल, वैश्विक वाहन बाजार में अग्रणी भूमिका निभाने की रणनीति के लिए भारत प्रमुख बाजार है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दोनों कंपनियों ने ओला में निवेश करने का फैसला किया है। यह दोनों कंपनियों का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त निवेश होगा।
विज्ञापन
ह्यूंडई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ओला के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता किया गया है। इसके तहत तीनों कंपनियां वैश्विक बाजार के लिए ई-वाहन प्रणाली और टैक्सी सेवाएं विकसित करेंगी। एक संयुक्त बयान में तीनों कंपनियों ने कहा कि वे भारतीय बाजार के अनुरूप ई-वाहन और चार्जिंग की बुनियादी सुविधाएं विकसित करेंगी।
विज्ञापन
ह्यूंडई मोटर समूह के कार्यकारी वाइस चेयरमैन इयुसन चुंग का कहना है कि वैश्विक वाहन बाजार में अग्रणी भूमिका निभाने की रणनीति के लिए भारत हमारे लिए प्रमुख बाजार है। ओला के साथ हमारी साझेदारी स्मार्ट परिवहन समाधान उपलब्ध कराने के प्रयासों को भी आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
वहीं, ओला के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा कि इस साझेदारी से बाजार में नई पीढ़ी के परिवहन समाधान लाने में मदद मिलेगी।