फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   hindustan unilever profit soars by 21 percent in second quarter, will give 11 rupees as dividend

तिमाही नतीजेः सुस्ती के बीच HUL को हुआ 21 फीसदी का मुनाफा, 11 रुपये का डिविडेंड देने का किया एलान

Mon, 14 Oct 2019 05:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 14 Oct 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
hindustan unilever profit soars by 21 percent in second quarter, will give 11 rupees as dividend

देश की सबसे बड़ी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) को देश में जारी आर्थिक सुस्ती के बीच चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 21 फीसदी अधिक मुनाफा हुआ है। कंपनी का मुनाफा साल दर साल आधार पर बढ़कर के 1848 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने इस दौरान 11 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है। 

विज्ञापन

इतनी रही आय

वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 1,525 करोड़ रुपये रहा था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एचयूएल की आय 6.7 फीसदी बढ़कर 9,852 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की आय 9,234 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन


साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में एचयूएल की एबिट 2,019 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,443 करोड़ रुपये रही है। वहीं एबिट मार्जिन 21.9 फीसदी से बढ़कर 24.8 फीसदी पर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारोबार से इतनी हुई आय

कंपनी को होम केयर कारोबार से होने वाली आय 3,080 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,371 करोड़ रुपये रही है।  ब्यूटी एंड पर्सनल केयर कारोबार से होने वाली आय 4,316 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,543 करोड़ रुपये रही है। फूड एंड रिफ्रेस्मेंट केयर कारोबार से होने वाली आय 1,704 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,847 करोड़ रुपये रही है। दूसरी तिमाही में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी पर बरकरार रहा है जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 10 फीसदी रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed