{"_id":"60841c728ebc3ec1993dc745","slug":"helping-hands-itc-to-import-cryogenic-containers-for-carrying-oxygen-tie-up-with-linde-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े मदद के हाथः ऑक्सीजन ढोने के लिए क्रायोजेनिक कंटेनर आयात करेगी आईटीसी, लिंडे इंडिया से गठजोड़","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
बढ़े मदद के हाथः ऑक्सीजन ढोने के लिए क्रायोजेनिक कंटेनर आयात करेगी आईटीसी, लिंडे इंडिया से गठजोड़
Sat, 24 Apr 2021 06:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 24 Apr 2021 06:56 PM IST
सार
- देश में ऑक्सीजन का भारी संकट, परिवहन में भी कठिनाई
- सरकार के काम में हाथ बंटाएगा आईटीसी समूह
विज्ञापन
ITC logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में जारी प्रचंड कोरोना लहर और उसके चलते उपजे तमाम संकटों से निपटने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियां भी हाथ बंटा रही हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने जामनगर संयंत्र से ऑक्सीजन की आपूर्तिै कर रही है। अब कई क्षेत्रों में कार्यरत आईटीसी समूह ने ऑक्सीजन परिवहन में आ रही कठिनाई को देखते हुए 24 क्रायोजेनिक कंटेनर आयात करने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी ने लिंडे इंडिया लि. से समझौता किया है।
विज्ञापन
आईटीसी कंपनी ने कहा कि वह वितरण के लिए बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंटेनर को हवाई जहाज से मंगा रही है, जबकि भद्राचलम में उसकी पेपरबोर्ड इकाई ने आसपास के क्षेत्रों में ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कंपनी ने एक बयान में कहा कि आईटीसी लिमिटेड ने लिंडे इंडिया लिमिटेड के साथ एशियाई देशों से 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों को हवाई जहाज से मंगाने के लिए समझौता किया है। इन कंटेनरों की प्रत्येक की क्षमता 20 टन है और इनका इस्तेमाल देश भर में मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी ने बताया कि इस पहल का मकसद मेडिकल ऑक्सीजन के परिवहन में अड़चनों को कम करना और सरकार के प्रयासों को समर्थन देना है। कोविड-19 महामारी की दूसरी विनाशकारी लहर के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में कई अस्पतालों को ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मदद भी करेगी आईटीसी
इसके अलावा कंपनी वितरण के लिए बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्र्रेटर्स भी मंगवा रही है। आईटीसी विभिन्न राज्यों में बनाए गए अस्थाई कोविड सेंटरों के लिए वित्तीय मदद भी देगी। कंपनी कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार की मदद के अन्य अवसर भी तलाश रही है, ताकि इस मुश्किल घड़ी से उबरा जा सके।
helping hands: ITC to import cryogenic containers for carrying oxygen; tie-up with Linde India