फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Hcl Tech to acquire Australian IT Company DWS by december 2020

ऑस्ट्रेलियाई कंपनी DWS का अधिग्रहण करेगी HCL टेक, दिसंबर तक पूरी हो सकती है अधिग्रहण की प्रक्रिया

Mon, 21 Sep 2020 02:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 21 Sep 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Hcl Tech to acquire Australian IT Company DWS by december 2020
एचसीएल - फोटो : Social Media

एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई आईटी समाधान कंपनी डीडब्ल्यूएस का अधिग्रहण करेगी। इस कदम से कंपनी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने शेयर बाजार को बताया कि पूरी तरह चुकता आधार पर कुल 13.18 करोड़ शेयरों के लिए 15.82 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 850.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। कंपनी ने बयान में कहा कि इसके अलावा डीडब्ल्यूएस के शेयरधारकों को कंपनी द्वारा हाल में घोषित किए गए 0.03 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रति शेयर का लाभांश भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मजबूत होगा एचसीएल का ग्राहक आधार
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने बताया कि डीडब्ल्यूएस के अधिग्रहण से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हो रही डिजिटल पहल में कंपनी का योगदान उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगा और प्रमुख उद्योगों में एचसीएल का ग्राहक आधार मजबूत होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2020 तक पूरी हो सकती है प्रक्रिया
कंपनी ने बताया कि सौदे के लिए अभी नियामक मंजूरियां ली जानी बाकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नियामक मंजूरियां मिलने के बाद दिसंबर 2020 तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। डीडब्ल्यूएस में 700 से अधिक कर्मचारी हैं और मेलबर्न, सिडनी, एडिलेड, ब्रिसबेन और कैनबरा में इसके कार्यालय हैं। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2020 में 16.79 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी।


एचसीएल टेक के सेयर में गिरावट 
आज दोपहर 2.09 बजे एचसीएल टेक का शेयर 4.75 अंक (0.59 फीसदी) की गिरावट के बाद 805.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. जबकि शुरुआती कारोबार में यह 823 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 810.60 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 2.19 लाख करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed