फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   government soon to roll out exams for independent directors of companies to check financial fraud

घोटाले रोकने के लिए सरकार का प्लान, कंपनी के निदेशकों को पास करनी होगी परीक्षा

Wed, 12 Jun 2019 01:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 12 Jun 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
government soon to roll out exams for independent directors of companies to check financial fraud

कंपनियों में हो रहे वित्तीय घोटालों को रोकने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनियों के बोर्ड में शामिल लोगों को अब निदेशक बनने से पहले एक एग्जाम पास करना होगा। 

विज्ञापन

ऑडिट कंपनियों पर लगेगा बैन

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ऑडिट कंपनियों डेलॉयट और केपीएमजी पर सरकार पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने जा रही है। कंपनियों में नियुक्त होने वाले स्वतंत्र निदेशकों को नियुक्ति से पहले एक एग्जाम पास करना जरूरी होगा। 

विज्ञापन


कॉर्पोरेट मंत्रालय में उच्च अधिकारी इंजेती श्रीनिवास ने बताया कि कंपनियों में लगातार वित्तीय घोटाले बढ़ते जा रहे हैं। ऑडिटर भी घोटाले में इन कंपनियों के अधिकारियों का साथ दे रहे हैं। ऐसे में वित्तीय शुचिता लाने के लिए ऐसा करना जरूरी होता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक यह हो चुके हैं वित्तीय घोटाले

देश में पीएनबी, आईएलएंडएफएस जैसे दो बड़े वित्तीय घोटाले पिछले पांच साल में हो चुके हैं। इसके अलावा वीडियोकॉन, आईसीआईसीआई बैंक और रोटोमैक में भी घोटाला हो चुका है। 

ऑनलाइन होगा एग्जाम

यह एग्जाम पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। इसमें निदेशकों से बेसिक जानकारी के बारे में पूछा जाएगा। कंपनी कानून, एथिक्स और शेयर बाजार के नियमों के बारे में सवाल होंगे। कंपनी में नए बन रहे निदेशकों को एक तय समय में यह एग्जाम पास करना होगा। फेल होने की दशा में वो पास होने तक कई बार परीक्षा दे सकते हैं। 

कई साल से हैं बोर्ड में, तो मिलेगी छूट

हालांकि सरकार ने कहा कि जो लोग कई सालों से कंपनी के बोर्ड में शामिल हैं और उनको अनुभव भी है, उन्हें परीक्षा देने से छूट दी जाएगी। लेकिन उनको सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे एक डाटाबेस में अपने आप को रजिस्टर कराना होगा। 

फिलहाल के नियमों के अनुसार प्रत्येक कंपनी में एक-तिहाई स्वतंत्र निदेशक होने चाहिए। इनका मुख्य कार्य छोटे शेयरधारकों के हितो की रक्षा करना और कंपनी की बाहर से निगरानी करना शामिल है। 

एक साल के लिए ईवाई की कंपनी पर बैन

देश के कई बैंक अभी भी घोटाले के असर में है। आरबीआई ने ईवाई की सहयोगी कंपनी एसआर बाटिलबोई एंड कंपनी पर बैंकों का ऑडिट करने से एक साल के लिए रोक लगा दी है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी डेलॉयट भी आईएलएंडएफएस में घोटाले को पकड़ नहीं पाई थीं। 

दो महीने में लागू होगा यह नियम

केंद्र सरकार अगले दो महीने में यह नियम लागू कर देगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे कंपनियों में वित्तीय प्रबंधन के मामले में शुचिता देखने को मिलेगी और घोटालों पर रोक लगने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed