फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   government may cut GST for Leather industry auto and FMCG sector

कम हो सकता है इन सब उत्पादों पर लगने वाला GST, आम आदमी को मिलेगी राहत

Sun, 15 Sep 2019 01:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 15 Sep 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
government may cut GST for Leather industry auto and FMCG sector
जीएसटी

आगामी 20 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी की दरों को लेकर बड़ा फैसला किया जा सकता है। सरकार चमड़ा उद्योग को राहत दे सकती है। माना जा रहा है कि 20 सितंबर को सरकार एक हजार रुपये से महंगे जूते-चप्पलों पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने का एलान कर सकती है। इससे इन उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त कच्चे माल के शुल्क मुक्त आयात की सीमा तीन फीसदी से बढ़ाकर पांच फीसदी की जा सकती है। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में काउंसिल फॉर लैदर एक्सपोर्ट (सीएलई) के चेयरमैन पी आर अकील अहमद ने कहा कि फुटवियर पर जीएसटी घटने से अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

ऑटो और FMCG सेक्टर को भी मिल सकती है राहत 

चमड़ा उद्योग के अतिरिक्त ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में छाई मंदी से निपटने के लिए काउंसिल टैक्स स्लैब में कमी कर सकती है। वहीं घाटे की भरपाई के लिए पांच फीसदी स्लैब को खत्म किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों, बिस्किट पर घटेगा स्लैब

गाड़ियों पर फिलहाल 28 फीसदी टैक्स और सेस लगता है। वहीं बिस्किट पर 18 फीसदी टैक्स लगता है। हालांकि अब काउंसिल गाड़ियों पर इसको घटाकर के 18 फीसदी और सेस कर सकती है। वहीं बिस्किट पर स्लैब को 12 फीसदी स्लैब किया जा सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: अगर आप भी करेंगे यहां निवेश, तो हमेशा पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब

 

पांच फीसदी स्लैब होगा कम

काउंसिल पांच फीसदी स्लैब को पूरी तरह से समाप्त करने का फैसला भी ले सकती है। वहीं इसकी जगह पर आठ फीसदी का नया स्लैब लाया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव काउंसिल के समक्ष रखे जाएंगे, जिन पर फैसला लिया जाएगा। 

गोवा में होगी बैठक

गोवा में होने वाली इस बैठक में मंदी से गिर रही अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए भी कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। फिलहाल गाड़ियों पर एक से लेकर के 22 फीसदी तक सेस लगता है। इस बार अगस्त में गाड़ियों की बिक्री 23.55 फीसदी तक गिर गई है। वहीं बिस्किट के छोटे पांच रुपये वाले पैकेट भी नहीं बिक रहे हैं। 

अगस्त में गिरा जीएसटी संग्रह

देश का सकल माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह अगस्त में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे 98,202 करोड़ रुपये रहा। सकल जीएसटी संग्रह जुलाई में 1.02 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि पिछले साल अगस्त के 93,960 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह के मुकाबले यह 4.5 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed