फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   godrej group chairman spoke about rising intolerance, moral policing incident in country

असहिष्णुता, भीड़ हिंसा से आर्थिक विकास को नुकसानः आदि गोदरेज

Sat, 13 Jul 2019 06:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 13 Jul 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
godrej group chairman spoke about rising intolerance, moral policing incident in country

देश के दिग्गज उद्योगपति और गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज ने वर्तमान माहौल पर निशाना साधते हुए कहा कि असहिष्णुता, भीड़ हिंसा, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और मोरल पुलिसिंग के चलते आर्थिक विकास को नुकसान पहुंचा रही है। 

विज्ञापन


अपने कॉलेज सेंट जेवियर के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए गोदरेज ने कहा कि जहां एक तरफ केंद्र सरकार पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर दे रही है, वहीं जातिगत हिंसा, असहिष्णुता आदि होने से इसको नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन

भारी गरीबी से जूझ रहा है देश

गोदरेज ने कहा कि देश इस वक्त भारी गरीबी के दौर से गुजर रहा है। यह स्थिति विकास की गति को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है और हमें क्षमताओं को पहचानने से रोक सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी, जल संकट भी बड़ा कारक

इसके अलावा देश में बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। यह चार दशक के सबसे उच्च स्तर पर है। वहीं देश के कई बड़े महानगर जल संकट से जूझ रहे हैं। प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल और लड़खड़ाती चिकित्सा सुविधाओं से भी लोग काफी परेशान है। यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। इनसे निपटने के लिए युद्धस्तर पर हमें तैयारी करनी होगी, जिसके बाद ही हम आर्थिक चुनौतियों का सही ढंग से सामना कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed