फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Future group and reliance Deal case decision on amazon challenging arbitration appeal soon

जल्द आएगा फ्यूचर-रिलायंस सौदे को चुनौती देने वाली अपील पर फैसला, अमेजन ने उठाए थे सवाल

Tue, 20 Oct 2020 03:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 20 Oct 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Future group and reliance Deal case decision on amazon challenging arbitration appeal soon
अमेजन - फोटो : pixabay

फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को चुनौती देने वाली अमेजन की अपील पर एक सदस्यीय मध्यस्थता समिति का फैसला कुछ दिनों में आ सकता है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मध्यस्थता समिति ने पिछले सप्ताह इस मामले में अमेजन और फ्यूचर ग्रुप की दलीलें सुनी हैं। 

विज्ञापन


क्या है मामला?
अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप को कानूनी नोटिस जारी करते हुए आरोप लगाया था कि रिटेलर कंपनी ने अपनी 24,713 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचकर ई-कॉमर्स कंपनी के साथ करार का उल्लंघन किया है। सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन केंद्र में 16 अक्तूबर को इस मामले पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन


29 अगस्त 2020 को हुई थी घोषणा 
इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा कि मध्यस्थता मामले में वीके राजाह ने 16 अक्तूबर को सुनवाई की। राजाह सिंगापुर के पूर्व अटॉर्नी जनरल हैं। सूत्र ने कहा कि वह इस मामले में अगले कुछ दिन में अपना निर्णय सुना सकते हैं। फ्यूचर-रिलायंस सौदे की घोषणा 29 अगस्त 2020 को की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदे के तहत फ्यूचर ग्रुप ने अपने खुदरा, थोक और लॉजिस्टिक्स आदि कारोबार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) को बेचने की घोषणा की थी। अमेजन ने पिछले साल फ्यूचर की गैर-सूचीबद्ध कंपनी फ्यूचर कूपंस लिमिटेड में 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। इसके साथ ही उसे तीन से 10 साल के दौरन समूह की प्रमुख कंपनी फ्यूचर रिटेल के अधिग्रहण का अधिकार मिला था। फ्यूचर कूपंस के पास फ्यूचर रिटेल की 7.3 फीसदी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed