फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Five Indian Women gets place in richest list of Forbes

दुनिया के अमीरों में पांच भारतीय महिलाएं भी शामिल

Thu, 03 Mar 2016 05:47 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:47 AM IST
विज्ञापन
Five Indian Women gets place in richest list of Forbes

दुनिया के सबसे रईस लोगों में पांच भारतीय महिलाओं ने भी अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। फोर्ब्स की ताजा सूची में दुनिया की 190 अरबपति महिलाओं को शामिल किया गया है, जो सूची में शामिल 1810 अरबपतियों का करीब 10 फीसदी हैं।

विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में इस बार फोर्ब्स की सूची में अरबपति महिलाओं की संख्या में कमी आई है। 2015 में अरबपति महिलाओं की संख्या 197 थी। इस सूची में शामिल पांच भारतीय महिलाओं में से सावित्री जिंदल एंड फैमिली को 453वें स्थान पर रखा गया है, जिनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी की प्रमुख इंदु जैन को 3.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 549वें, स्मिता कृष्णा गोदरेज को 2.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 810वें  और लीना तिवारी को 1.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 1067वें स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में स्मिता को पहली बार शामिल किया गया है। इसके अलावा 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विनोद गुप्ता को 1577वें स्थान पर जगह मिली है। वहीं, लोरेल की लिलिएन बेटनकोर्ट 36.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे अमीर महिला बनीं, जिनको इस सूची में 11 स्थान पर जगह मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed