कारपोरेट सेक्टर में भी #MeToo, इस बड़ी कंपनी के अधिकारी को भेजा लंबी छुट्टी पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब #MeToo कारपोरेट सेक्टर में भी आ गया है। देश की एक बड़ी और पुरानी कंपनी के बड़े आधिकारी पर एक पत्रकार ने आरोप लगा दिया है। कंपनी ने भी इस बड़े अधिकारी को जांच पूरी होने तक लंबी छुट्टी पर भेज दिया है।
कारपोरेट कम्यूनिकेशन अधिकारी पर शुरू की जांच
देश की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड ने अपने मुख्य कारपोरेट कम्यूनिकेशन अधिकारी सुरेश रंगराजन पर आरोप लगने के बाद, उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया है।
In light of the enquiry by ICC, Suresh Rangarajan, has been asked to proceed on leave in order to allow for an objective enquiry to be completed as swiftly as possible.
विज्ञापन विज्ञापन— Tata Motors (@TataMotors) October 11, 2018
क्या है मामला
गुरुवार को एक महिला पत्रकार ने ट्विटर पर सुरेश द्वारा किए गए उत्पीड़न के सबूत पोस्ट किए थे। इस पोस्ट पर तत्काल एक्शन लेते हुए टाटा ने जांच कमेटी बिठा दी है और साथ ही कहा है कि अगर जांच में कुछ मिलता है, तो फिर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Allegations are being investigated and an appropriate action will be taken immediately as soon as the enquiry is complete - Tata Motors’ HR pic.twitter.com/Y7qRi1lT3q
— Tata Motors (@TataMotors) October 11, 2018
यह बड़ी हस्तियां आई लपेटे में
कार्यक्षेत्र में महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न पर इन दिनों सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन चल रहा है। इस कैंपेन में बॉलीवुड और मीडिया इंडस्ट्री के बड़े नाम लपेटे में आ गए हैं। नाना पाटेकर, आलोकनाथ, साजिद खान, एमजे अकबर, सुभाष कपूर, कैलाश खेर, डायरेक्टर विकास बहल, मॉडल जुल्फी सैयद, 'क्या कूल हैं हम' के डायरेक्टर उमेश गडके प्रमुख तौर पर शामिल हैं। यह पहली बार है जब कारपोरेट सेक्टर भी इसकी चपेट में आ गया है।