{"_id":"5e7bf3098ebc3e76cd7ebb05","slug":"facebook-can-buy-10-stake-of-reliance-jio","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस जियो की 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है फेसबुक","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रिलायंस जियो की 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है फेसबुक
Thu, 26 Mar 2020 05:40 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
jio facebook
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी लेने की योजना बना रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 31 मार्च, 2020 तक जियो को कर्ज मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक अरबों डॉलर में रिलायंस जियो की हिस्सेदारी लेने पर विचार कर रही है। बर्न्सटाइन के विश्लेषकों ने रिलायंस जियो का 60 अरब डॉलर का मूल्यांकन किया है। रिलायंस जियो और फेसबुक ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र ने कहा कि लॉकडाउन से इस सौदे में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अक्तूबर में अपनी सभी डिजिटल पहलों और ऐप्स को एक ही इकाई के अधीन लाने के लिए एक नई सहायक कंपनी बनाने और इस नई इकाई में 1.08 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।
विज्ञापन