फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Facebook allows employees to work from home till july 2021 will get 1000 dollars for home office

फेसबुक के कर्मचारी जुलाई 2021 तक करेंगे 'घर से काम', जरूरतों के लिए मिलेंगे 1000 डॉलर

Fri, 07 Aug 2020 01:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 07 Aug 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Facebook allows employees to work from home till july 2021 will get 1000 dollars for home office
facebook

कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से दुनियाभर में काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है और कंपनियों के ज्यादातर कर्मचारी घर बैठकर कामकाज को निपटा रहे हैं। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के लगातार हो रहे प्रसार के कारण कंपनी ने कर्मचारियों को जुलाई 2021 तक घर से काम करने की अनुमति दी है। इतना ही नहीं, सभी कर्मचारी घर पर काम करने के लिए ऑफिस के जरूरी सामान खरीद लें, इसके लिए उन्हें 1,000 डॉलर अतिरिक्त दिया जाएगा। इससे पहले फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को 2020 के अंत तक घर से काम करने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन


फेसबुक के एक प्रवक्ता ने ईमेल में कहा कि, 'स्वास्थ्य और सरकारी विशेषज्ञों की गाइडलाइंस के आधार पर और हमारी आंतरिक चर्चाओं के बाद लिए गए फैसलों के आधार पर हम कर्मचारियों को स्वेच्छा से घर से काम करना जारी रखने की अनुमति दे रहे हैं। इसके अलावा, हम कर्मचारियों को घर पर कार्यालय की जरूरतों के लिए अतिरिक्त 1,000 डॉलर दे रहे हैं।' इसके साथ ही फेसबुक ने यह भी कहा कि कंपनी एक सीमित क्षमता में कार्यालयों को खोलना जारी रखेगी।
विज्ञापन


पहले गूगल ने लिया था फैसला
जुलाई अंत में गूगल ने भारत सहित दुनियाभर में अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की व्यवस्था को अगले जून 2021 तक जारी रखने का फैसला किया था। गूगल और उसकी मातृ कंपनी अल्फाबेट इंक के दुनियाभर में नियमित और संविदा के दो लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। इसमें भारत के करीब 5,000 कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने सभी कर्मचारियों को जारी ईमेल में कहा था कि, कर्मचारियों को आगे की योजना तैयार करने का मौका देते हुए हम पूरी दुनिया में अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का विकल्प 30 जून, 2021 तक बढ़ा रहे हैं। तब तक उन्हें कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। 


गौरतलब है कि भारत गूगल का प्रमुख बाजार है और उसकी अधिकांश मौजूदगी हैदराबाद और बंगलूरू में है। पिचाई ने हाल ही में भारत में 75,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना लॉन्च की थी, जिसके तहत अगले सात सालों में भरतीय अर्थव्यवस्था को डिजिटल बनाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed