फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   employees of mtnl didnot get salary from last two months

MTNL में दो माह से वेतन संकट, चेयरमैन बोले-भुगतान के लिए प्रयास जारी

Thu, 05 Sep 2019 10:13 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 05 Sep 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
employees of mtnl didnot get salary from last two months

नकदी संकट से जूझ रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल अपने कर्मचारियों के जुलाई और अगस्त महीने के वेतन का भुगतान नहीं कर पाई है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि हम कर्मचारियों का वेतन या उसके एक हिस्से का भुगतान जल्द से जल्द करने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन

यह नहीं पता कब मिलेगा वेतन

कुमार ने हाल में एमटीएनएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाला है। कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का दो महीनों जुलाई और अगस्त का वेतन बकाया है। हमने जून तक का वेतन दे दिया है।’ हालांकि, कुमार ने यह नहीं बताया कि बकाया वेतन का भुगतान कब तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम ईमानदारी से इसका प्रयास कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द कम से कम एक महीने का वेतन जारी कर दिया जाए।

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि कंपनी अपनी वेतन प्रतिबद्धताओं को कैसे पूरा करेगी, कुमार ने कहा कि एमटीएनएल अपने संचित राजस्व या कमाई से इसका भुगतान करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BSNL में भी दिक्कत

सार्वजनिक क्षेत्र की दोनों दूरसंचार कंपनियों एमटीएनएल और बीएसएनएल को संकट का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अपने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने में दिक्कत आ रही है। बीएसएनएल की कुल आय में वेतन की लागत 75.06 फीसदी और एमटीएनएल की आय में वेतन की लागत 87.15 फीसदी है। वहीं निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों की वेतन लागत उनकी आय का 2.9 से 5.0 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed