फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Disney CEO has resigned from board of directors of Apple after 8 years

आठ साल बाद एपल के बोर्ड से डिज्नी के सीईओ ने दिया इस्तीफा, ये है वजह

Sun, 15 Sep 2019 01:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 15 Sep 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Disney CEO has resigned from board of directors of Apple after 8 years
Bob Iger (फाइल फोटो)

10 सितंबर को अमेरिका की एंटरटेनमेंट कंपनी डिज्नी के सीईओ बॉब आइगर ने एपल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से इस्तीफा दे दिया है। साल 2011 में आइगर एपल के बोर्ड में शामिल हुए थे और वे कंपनी की कॉरपोरेट गवर्नेंस कमेटी के प्रमुख थे। साथ ही आइगर एपल के कंपेनसेशन बोर्ड में भी थे। 

विज्ञापन

इसलिए दिया इस्तीफा

वीडियो स्ट्रीमिंग में एपल और डिज्नी के कॉम्पिटीशन की वजह से आइगर ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से इस्तीफा दिया है। एक नवंबर से एपल टीवी प्लस सर्विस के जरिए वीडियो स्ट्रीमिंग में उतरेगी। नवंबर में ही डिज्नी भी स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू करेगी। इस्तीफे की जानकारी एपल ने शुक्रवार को दी। 

विज्ञापन

स्टीव जॉब्स भी थे बोर्ड में शामिल

वर्ष 2011 में एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के निधन के बाद आइगर एपल के बोर्ड में शामिल हुए थे। फॉर्च्यून की रिपोर्ट की मानें, तो निधन से पहले जॉब्स ने ही आइगर से बोर्ड में शामिल होने को कहा था। जॉब्स भी डिज्नी के बोर्ड में रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई साल पुराने हैं कंपनियों के संबंध 

दोनों कंपनियों के कॉरपोरेट संबंध कई साल पुराने हैं। साल 2005 में आइगर डिज्नी के सीईओ बने थे और कुछ समय बाद आईट्यून्स के कंटेंट की घोषणा के वक्त वे स्टीव जॉब्स के साथ स्टेज पर दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed