{"_id":"5e998d8e8ebc3e78b032c8be","slug":"discoms-may-face-30000-crore-revenue-loss-due-to-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से बिजली वितरण कंपनियों को हो सकता है 30 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
लॉकडाउन से बिजली वितरण कंपनियों को हो सकता है 30 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान
Fri, 17 Apr 2020 04:35 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 17 Apr 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग संगठन सीआईआई ने शुक्रवार को कहा है कि लॉकडाउन के कारण बिजली वितरण कंपनियों को 30 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है और उन्हें करीब 50 हजार करोड़ रुपये के नकदी संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
फरवरी 2020 तक कंपनियों का 92,602 करोड़ बकाया
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बिजली वितरण कंपनियों के ऊपर फरवरी 2020 तक बिजली उत्पादन कंपनियों का 92,602 करोड़ रुपये बकाया है। सीआईआई ने शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा, बिजली वितरण कंपनियों के लिए उत्पादन कंपनियों का बकाया चुकाने को लेकर आसान ऋण सुविधा, उद्योग व व्यवसाय से संबंधित उपभोक्ताओं के लिए बिजली की कम दरें और बिजली शुल्क व कोयला उपकर जैसे अप्रत्यक्ष करों की छूट जैसे उपाय किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
बिजली क्षेत्र जरूरी सेवाओं में शामिल
देशभर में कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम के लिये लॉकडाउन (बंद) लागू है। पहले बंद की समयसीमा 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी, लेकिन अब इसे तीन मई 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सीआईआई ने कहा कि बिजली क्षेत्र बंद के दौरान जरूरी सेवाओं में शामिल है।
विज्ञापन
क्षेत्र के समक्ष दोहरा संकट
इस क्षेत्र के समक्ष मांग के साथ ही नकदी की कमी का दोहरा संकट उपस्थित हो रहा है। उसने कहा कि बंद को आगे बढ़ाने से मांग में अतिरिक्त कमी आ सकती है, जिससे वितरण कंपनियों को 25 हजार से 30 हजार करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो सकता है। इसके अलावा उनका नकदी संकट भी बढ़कर 45 से 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। जबकि लॉकडाउन से पहले का ही उनके ऊपर उत्पादक कंपनियों का 90 हजार करोड़ रुपये बकाया है।