{"_id":"5f3233778ebc3e4ad42a3d62","slug":"dgca-suspends-captain-manish-uppal-and-captain-mukesh-neema-of-air-asia-for-compromising-on-issue-of-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA ने एयर एशिया के कैप्टन मनीष उप्पल व मुकेश नीमा को किया निलंबित","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
DGCA ने एयर एशिया के कैप्टन मनीष उप्पल व मुकेश नीमा को किया निलंबित
Tue, 11 Aug 2020 11:28 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
एयर एशिया
- फोटो : twitter
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सुरक्षा उल्लंघन के मामले में एयर एशिया के हेड ऑफ ऑपरेशंस कैप्टन मनीष उप्पल और चीफ ऑफ फ्लाइट सेफ्टी कैप्टेन मुकेश नीमा को निलंबित कर दिया है। इस संदर्भ में डीजीसीए ने 28 जून को एयर एशिया इंडिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। अब उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। इनपर सुरक्षा से समझौता करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
DGCA (Directorate General of Civil Aviation) had issued a show cause notice to Air Asia India on 28th June, in connection with a pilot levelling allegation that the airline engages in compromising on the issue of safety. https://t.co/xxQIT2G1RS
— ANI (@ANI) August 11, 2020विज्ञापन
एयर एशिया इंडिया के एक पूर्व पायलट ने इस साल जून में एयरलाइन पर सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। पायलट एक मशहूर यूट्यूबर भी हैं और उनका फ्लाइंग बीस्ट नाम से यूट्यूब पर एक चैनल है।
विज्ञापन
मशहूर यूट्यूबर कैप्टन गौरव तनेजा ने 14 जून को ट्वीट कर बताया था कि एक विमान के सुरक्षित संचालन और उसके यात्रियों के लिए आवाज उठाने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 15 जून को उन्होंने 'मुझे पायलट की नौकरी से निलंबित किए जाने के पीछे के कारण' नाम से एक वीडियो यूट्यूब पर डाला था।
तनेजा ने वीडियो में आरोप लगाया था कि एयरलाइन उनके पायालटों से ईंधन बचाने के लिए 98 फीसदी लैंडिंग 'फ्लैप 3' मोड में करने को कहती है। उन्होंने कहा कि ऐसा ना करने पर एयरलाइन इसे अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का उल्लंघन मानती है। तनेजा ने इसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। डीजीसीए ने 15 जून को ट्वीट किया था कि उसने कुछ हितधारकों द्वारा एक एयरलाइन के खिलाफ जाहिर की गई चिंताओं पर गौर किया है। डीजीसीए ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने 15 जून को कहा था कि तनेजा के आरोपों के बाद एयर एशिया इंडिया के खिलाफ जांच जारी है।