फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Daniel Zhang to become new ceo of alibaba next year, says chairman jack ma

एक साल बाद कंपनी से रिटायर होंगे जैक मा, यह शख्स बनेगा नया चेयरमैन

Mon, 10 Sep 2018 11:48 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Daniel Zhang to become new ceo of alibaba next year, says chairman jack ma

चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मा ने अपनी कंपनी अलीबाबा के लिए सोमवार को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। जैक मा ने कहा कि वो अगले साल अपने 55 वें जन्मदिन पर कंपनी से रिटायरमेंट लेंगे। उनकी जगह पर कंपनी के वर्तमान सीईओ डेनियल जैंग चेयरमैन बनेंगे। जैक मा ने एक बयान में कहा कि वह रिटायर होने के बाद वह अपना समय एजुकेशन पर केंद्रित फिलान्थ्रॉपी (समाज सेवा) में देंगे लेकिन वह 2020 तक बोर्ड में बने रहेंगे।

विज्ञापन


90 के दशक में खोली थी कंपनी

गौरतलब है कि चीन के पूर्वी झेरजयांग प्रांत के हांगझोऊ नगर में एक गरीब परिवार में जन्मे जैक मा अंग्रेजी अध्यापक रहे हैं। 1990 के दशक में इंटरनेट क्रांति से परिचय होने पर उन्होंने नौकरी छोड़ कर अपना कारोबार शुरू करने की ठानी और देखते ही देखते चीन के सबसे अमीर शख्स बन गए। 
विज्ञापन


शुरुआती दौर में जैक मा ने अपने दोस्तों को राजी कर उनसे 60,000 डॉलर की राशि जुटाई थी और ऑनलाइन क्रय-विक्रय की सुविधा देने वाला इंटरनेट बाजार मंच अलीबाबा शुरू किया। वह 2013 में कंपनी के सीईओ बनाए गए। शेयर बाजार के हिसाब से जैक मा की कंपनी की हैसियत करीब 421 अरब डॉलर (लगभग 30,312 अरब रुपये) की है। कंपनी की हैसियत के साथ जैक मा की भी हैसियत बढ़ती गई और वह आज दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स का अनुसरण करना चाहते हैं। बिल गेट्स दुनिया के सबसे ज्यादा चर्चित फिलान्थ्रॉपिस्ट में से एक माना जाता है। मा ने कहा था, ‘मैं बिल गेट्स से काफी चीजें सीख सकता हूं। मैं उनकी तरह अमीर नहीं हो सकता, लेकिन उनसे पहले रिटायर होकर कुछ बेहतर कर सकता हूं।’


अलीबाबा आज डिजिटल मीडिया, मनोरंजन, क्लाउड कंप्यूटिंग और तमाम प्रकार के कारोबार में अपना जाल फैला चुकी है। इस साल जून में समाप्त तिमाही में उनका कारोबार 61 फीसदी की दर से बढ़ा है। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार जैक मा चीन के सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 38.6 अरब डॉलर के करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed