फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   coronavirus impact SpiceJet deferred upto 50 percent of April salary of its employees

कोरोना का कहर: स्पाइसजेट ने अप्रैल में कर्मचारियों का 50 फीसदी तक वेतन रोका

Sun, 02 May 2021 10:09 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sun, 02 May 2021 10:09 AM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते कारोबार प्रभावित होने से स्पाइसजेट ने  अप्रैल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों का 50 फीसदी तक वेतन रोका है।  पायलट और केबिन क्रू सहित कर्मचारियों का अप्रैल का वेतन 10 से 50 फीसदी तक रोका गया है।

विज्ञापन
coronavirus impact SpiceJet deferred upto 50 percent of April salary of its employees
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते कारोबार प्रभावित होने से स्पाइसजेट ने  अप्रैल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों का 50 फीसदी तक वेतन रोका है। इस संदर्भ में सूत्रों ने बताया कि पायलट और केबिन क्रू सहित कर्मचारियों का अप्रैल का वेतन 10 से 50 फीसदी तक रोका गया है।

विज्ञापन


अध्यक्ष और सीएमडी अजय सिंह नहीं लेंगे वेतन 
उन्होंने कहा कि हालांकि, ड्राइवरों जैसे जूनियर कर्मचारियों को अप्रैल में पूरी तनख्वाह दी गई है। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय सिंह अप्रैल में कोई वेतन नहीं लेंगे।
विज्ञापन


हवाई यात्रियों की संख्या में आई कमी 
कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से विमानन क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है, क्योंकि हवाई यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के वेतन में कोई कटौती नहीं होगी। विमानन कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि कम वेतन मान वाले कर्मचारियों को वेतन टाले जाने से कोई दिक्कत न हो और उन्हें पूरा वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 'सीएमडी ने अपना पूरा वेतन छोड़ने का फैसला किया है। यह केवल एक अस्थाई उपाय है और कंपनी द्वारा रोके गए वेतन का भुगतान हालात पूरी तरह सामान्य होने के बाद किया जाएगा।'

कई देशों ने भारत की उड़ानों पर लगाई रोक
देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुनिया के दूसरे देशों ने भारत से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, यूएई, हांगकांग, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे देशों ने अपने नागरिकों को भारत में यात्रा ना करने की सलाह दी है। नागरिकों को कहा गया है कि मौजूदा समय में वो भारत आने और जाने से बचें। 


मालूम हो कि देश की विमानन कंपनियां अब 31 मई तक किराया नहीं बढ़ा पाएंगी। विमानन मंत्रालय ने कहा कि घरेलू उड़ानों पर किराया कैप 31 मई तक जारी रहेगा। ध्यान दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर, विमानन मंत्रालय ने यात्रियों को भारी कीमत से बचाने के लिए घरेलू विमान सेवा पर कैप लागू किया था। इसके अलावा मंत्रालय ने 26 अप्रैल को जारी एक बयान में यह भी कहा कि एयरलाइन की क्षमता 80 फीसदी पर कैप अगले महीने के अंत तक भी बरकरार रखी जाएगी। यह आदेश तब आया जब विमानन कंपनियों ने सरकार से 60 फीसदी तक क्षमता कम करने की अपील की थी क्योंकि कोविड-19 के प्रकोप के कारण बुकिंग में कमी आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed