फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Corona Virus impact Jsw Deal To Buy Stake In Kamalanga Energy Currently Halted

कोरोना के चलते कमलंगा एनर्जी की हिस्सेदारी खरीदने के लिए फिलहाल रुका जेएसडब्ल्यू सौदा

Thu, 21 May 2020 02:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 21 May 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus impact Jsw Deal To Buy Stake In Kamalanga Energy Currently Halted
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

जीएमआर कमलंगा एनर्जी लिमिटेड में जीएमआर एनर्जी की पूरी हिस्सेदारी जेएसडब्ल्यू एनर्जी को बेचने के सौदे पर फिलहाल रोक लग गई है। जीएमआर एनर्जी की सहायक कंपनी जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर ने गुरुवार को शेयर बाजार को इस बारे में सूचित किया।

विज्ञापन


जीएमआर एनर्जी की कमलंगा एनर्जी लिमिटेड में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने फरवरी में एक समझौता किया था।

जीएमआर कमलंगा एनर्जी ओडिशा के ढेंकनाल में 1,050 मेगावाट क्षमता के ताप बिजली संयंत्र की मालिक और परिचालक है। यह सौदा 5,321 करोड़ रुपये में हुआ था, जो कार्यशील पूंजी और अन्य समायोजनों पर निर्भर था।
विज्ञापन


जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन के चलते फिलहाल इस सौदे को रोक दिया गया है। हालात सामान्य होने पर इस बारे में फिर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि देश में बिजली की मांग कम होने के बावजूद कमलंगा कमलंगा संयंत्र पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed