फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Corona Virus effect Reliance Industries initiates work from home protocol

कोरोना से बचने के लिए रिलायंस के कर्मचारियों को घर से काम करने की सहूलियत

Thu, 19 Mar 2020 02:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Mar 2020 02:34 PM IST
सार

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते देश के प्रमुख कारोबारी समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Corona Virus effect Reliance Industries initiates work from home protocol

विस्तार

समूह अस्पताल, खुदरा दुकानों तथा दूरसंचार जैसे उपभोक्ता से सीधे रूबरू होने वाले कारोबारों में न्यूनतम कर्मचारियों से काम चलाएगा।

विज्ञापन


हर तीसरे दिन होगी बैठक
अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी अपने कर्मचारियों और व्यापार पर नए कोरोना वायरस (कोविड -19) के प्रकोप के प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए लगभग हर तीसरे दिन एक बैठक करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुंबई स्थित रिलायंस कॉरपोरेट पार्क और जामनगर में इसके रिफाइनिंग एवं पेट्रोकेमिकल परिसर में भी सावधानी बरती जा रही है। इसके अलावा पातालगंगा स्थित उत्पादन इकाई तथा खुदरा केंद्रों में स्वच्छता मानकों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च तक जारी रहेगी व्यवस्था
तेल और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों की अग्रणी समूह ने कोरोना वायरस महामारी के चलते देश और विदेश में अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। यह व्यवस्था 31 मार्च तक जारी रहेगी। हालांकि, व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कार्यस्थल पर न्यूनतम कर्मचारी बने रहेंगे।

इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) उन भारतीय कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने अपने कर्मचारियों को वायरस से संक्रमित होने से बचाने के लिए घर से काम करने की सहूलियत दी है।


प्रवक्ता ने दी जानकारी
इस बारे में आरआईएल के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कंपनी ने एक 'वर्क फ्रॉम होम' प्रोटोकॉल को अपनाया है, जो सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है और उत्पादकता को अधिकतम रखने में मदद करता है।’’

कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे सामान्य दिनों की तुलना में एक-दूसरे से अधिक संवाद करें और इसके लिए आउटलुक, एमएस टीम्स और अन्य मंचों का उपयोग करें।

जारी रहेंगी ये सेवाएं
प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि इस अभूतपूर्व स्थिति में भी आरआईएल सार्वजनिक आवश्यकताओं को देखते हुए नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा और उसकी किराने की दुकानें, दूरसंचार सेवाएं, अस्पताल और जनता के लिए जरूरी अन्य सेवाएं जारी रहेंगी। इन आवश्यक सेवाओं के लिए आरआईएल अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर तैनात करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed