फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   COAI asks government to ease terms for AGR dues payment by telecom industry

गहरे संकट में दूरसंचार उद्योग, सरकार घटाए लाइसेंस शुल्क: COAI

Thu, 27 Feb 2020 03:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 27 Feb 2020 03:01 PM IST
सार

दूरसंचार उद्योग के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ( COAI ) ने सरकार से दूरसंचार कंपनियों पर सांविधिक बकाए के भुगतान की शर्तों को आसान करने को कहा है। 

विज्ञापन
COAI asks government to ease terms for AGR dues payment by telecom industry

विस्तार

इस संदर्भ में सीओएआई ने कहा है कि संकट में फंसे टेलीकॉम सेक्टर को उबारने के लिए सरकार द्वारा समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की देनदारियों को चुकाने को दूरसंचार कंपनियों को निचली दर पर कर्ज उपलब्ध कराए जाना जरूरी है। इसके अलावा न्यूनतम कीमतों का क्रियान्वयन भी तेजी से किया जाए।

विज्ञापन

गहरे संकट में फंसा है दूरसंचार उद्योग

दूरसंचार उद्योग इस समय गहरे संकट में फंसा है। एसोसिएशन ने इस बात पर चिंता जताई है कि बैंक क्षेत्र को लेकर जोखिम उठाने को तैयार नहीं हैं। मामले में सीओएआई ने कहा है कि, 'बैंकों को इस बारे में स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि सरकार क्षेत्र के साथ खड़ी है।'

विज्ञापन

सीओएआई के महानिदेशक ने लिखा पत्र

मामले में 26 फरवरी को सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश को पत्र लिखकर कहा कि, 'बैंक अभी दूरसंचार क्षेत्र के साथ जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं हैं। बैंक दूरसंचार कंपनियों को नई बैंक गारंटी जारी करने या बैंक गारंटी के नवीकरण से इनकार कर रहे हैं। दूरसंचार क्षेत्र से कहा जा रहा है कि वे अपना ऋण घटाएं।' पत्र में कहा गया है कि लाइसेंस शुल्क भुगतान के लिए वित्तीय बैंक गारंटी की अनिवार्यता को समाप्त किया जाना चाहिए। सीओएआई ने कहा कि यदि दूरसंचार विभाग को लगता है कि वित्तीय बैंक गारंटी जरूरी है तो इसे घटाकर लाइसेंस शुल्क का 25 फीसदी किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम होना चाहिए लाइसेंस शुल्क 

इसके साथ ही लाइसेंस शुल्क को तत्काल आठ फीसदी से घटाकर तीन फीसदी किया जाना चाहिए। साथ ही स्पेक्ट्रम प्रयोग शुल्क में भी कटौती की जानी चाहिए। आगे मैथ्यूज ने कहा कि, 'चीन, ब्राजील और रूस जैसे बाजारों की तुलना में भारत में प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) काफी कम है। इसलिए क्षेत्र को टिकाऊ बनाने के लिए न्यूनतम कीमत को लागू किया जाना जरूरी है।' 15 दूरसंचार इकाइयों पर कुल 1.47 लाख करोड़ रुपये का सांविधिक बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed