फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   cleaning cooperative started by manjula hits one crore turnover

कभी कूड़ा बीनकर करती थीं गुजारा, आज है 1 करोड़ का टर्नओवर

Thu, 19 Nov 2015 12:49 PM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
cleaning cooperative started by manjula hits one crore turnover

गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली मंजुला वघेला कभी सड़कों पर कूड़ा-कचरा बीनकर रोजी रोटी कमाती थीं। 1981 तक दिन भर कूड़ा बीनने के बाद वह सिर्फ 5 रुपए ही कमा पाती थीं। वहीं अगर ठंड या बारिश के दिन होते थे, 5 रुपए भी कमाना नसीब नहीं होता था।

विज्ञापन


आज मंजुला की उम्र 60 साल है और वह सौंदर्य सफाई उत्कर्ष महिला सेवा सहकारी मंडली लिमिटेड नाक की एक को-ऑपरेटिव की मुखिया हैं जिसके 400 सदस्य हैं। ये लोग मिलकर 45 इंस्टीट्यूशंस और सोसाएटी को क्लीनिंग और हाउसकीपिंग की सुविधा मुहैया कराते हैं। इस समय इस को-ऑपरेटिव का कुल टर्नओवर 1 करोड़ रुपए सालाना है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक सबसे पहले सौंदर्य मंडली 40 महिलाओं के साथ शुरू हई थी, जो कंपनियों को सफाई की सेवा मुहैया कराती थी। सौंदर्य मंडली की स्थापना इलाबेन भट्ट् की संस्था सेल्फ एंप्लॉयड वुमेन्स एसोसिएशन (SEVA-सेवा) के संपर्क में आने के बाद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आगे चला सफर

cleaning cooperative started by manjula hits one crore turnover

मंजुला ने बताया कि सबसे पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने उन्हें सफाई का काम दिया। उसके बाद फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी ने सौंदर्य मंडली की 15 महिलाओं को काम पर रखा।

उस समय मंजुला चीफ सुपरवाइजर थीं। उन्होंने बताया कि अथॉरिटीज को को-ऑपरेटिव के साथ रजिस्टर कराने के लिए मनाने में उन्हें 5 साल का बड़ा वक्त लग गया। जिसके बाद साल दर साल सौंदर्य मंडली की ताकत बढ़ती चली गई।

सौंदर्य मंजली के साथ पिछले 20 साल से जुड़ी हेमाबेन परमार कहती हैं कि अब अगला टारगेट सौंदर्य मंडली की महिलाओं को तकनीकी रूप से जागरुक करना है, क्योंकि कंपनियां सफाई के काम के लिए ई-टेंडर निकालती हैं, लेकिन तकनीकी जानकारी कम होने के कारण वे किसी भी टेंडर का फायदा नहीं ले पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed