फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   China crackdown on private enterprise wiped out billions of market value for powerful Chinese companies

चीन की सख्ती: दिग्गज निजी कंपनियों में हड़कंप, कार्रवाई से बाजार मूल्य में 12 खबर डॉलर की गिरावट

Thu, 05 Aug 2021 11:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 05 Aug 2021 11:30 AM IST
सार

दिग्गज चीनी कंपनियों के बाजार मूल्य में 12 खबर डॉलर की कमी आई। यह गिरावट चीन में कंपनियों पर शुरू हुई सरकारी कार्रवाई के कारण आई है। 

विज्ञापन
China crackdown on private enterprise wiped out billions of market value for powerful Chinese companies
Chinese companies - फोटो : pixabay

विस्तार

निजी कंपनियों पर चीन की कार्रवाई से कई दिग्गज चीनी कंपनियों के बाजार मूल्य में 12 खबर डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। इससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में भविष्य में नवाचार को लेकर आशंकाएं पैदा हो गई हैं। हालांकि नियंत्रण के लिए बीजिंग का लक्ष्य अराजकता पैदा करना नहीं है। बल्कि सरकार कंपनियों को स्पष्ट करना चाहती है कि पूंजी बाजारों में कारोबार करना तब तक ठीक है, जब तक यह सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शर्तों का पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक सप्ताह में ही बाजार मूल्य में अरबों डॉलर की कमी 
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में बिक्री में तेजी आई है क्योंकि चीनी अधिकारियों ने कंपनियों पर जुर्माना लगाया, एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया और मांग की कि कुछ कंपनियां अपने कारोबार को पूरी तरह से बदल दें। चीन के लाभकारी शिक्षा उद्योग और उसके खाद्य वितरण क्षेत्र पर नियामकों द्वारा प्रतिबंधों की घोषणा के बाद अकेले पिछले सप्ताह में ही बाजार मूल्य में अरबों डॉलर की कमी आई।
विज्ञापन


ये है निजी उद्यम पर लगाम लगाने का उद्देश्य
निजी उद्यम पर लगाम लगाने के प्रयास अर्थव्यवस्था और देश के नागरिकों को अस्थिरता से बचाने के लिए हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा में अधिक काम, डाटा गोपनीयता और असमानता से संबंधित लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को समाप्त करना है। बताया जाता है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग इंटरनेट कारोबार के बारे में खास मॉडल विकसित करने के प्रयास में जुटे हैं। इसका मकसद टेक कंपनियों के पास जमा धन को उन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए मजबूर करना है, जो सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज कंपनियों की सख्त जांच
तकनीकी उद्योग के किसी भी हिस्सों को जांच से नहीं बख्शा गया। कई तरह की पाबंदियां लगाने के बाद चीनी सरकार ने जैक मा की कंपनी अलीबाबा के खिलाफ एकाधिकार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। पिछले साल नवंबर में अरबपति जैक मा की कंपनी एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को चीन सरकार ने रोक दिया था। चीन ने दिग्गज कंपनी अलीबाबा ग्रुप पर 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था। सोशल मीडिया और गेमिंग की दिग्गज कंपनी टेनसेंट (TCEHY) और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Pinduoduo (PDD) सहित अन्य फर्मों को भी कथित विरोधी व्यवहार की जांच करने वाले अधिकारियों के सामने रखा गया। पिछले महीने की शुरुआत में ही संयुक्त राज्य में राइड-हेलिंग कंपनी Didi के सार्वजनिक होने के तुरंत बाद इसे एप स्टोर से प्रतिबंधित कर दिया गया था।


अन्य उद्योगों पर भी नियामकों की नजर
नियामकों की नजर अन्य उद्योगों पर भी है जो अधिकारी डाटा सुरक्षा मुद्दों पर जांच कर रहे हैं, उन्होंने अमेरिकी-सूचीबद्ध चीनी कंपनियों को चुना है। 24 जुलाई को चीन ने शिक्षा और निजी ट्यूशन कंपनियों को लाभ कमाने या शेयर बाजारों से धन जुटाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। चीन बेरोजगारी को लेकर भी चिंतित है। चीनी टेक कंपनियों को व्यापक रूप से युवाओं को लंबे समय तक काम करने के लिए मजबूर करने के लिए दोषी ठहराया गया है। '996', जो सप्ताह में छह दिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक काम करने की प्रथा को दर्शाता है, विशेष रूप से शहरी युवा श्रमिकों को आकर्षित करता है और यह बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों और स्टार्टअप में आम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed