फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   CCI approves acquisition of 20 percent of Piramal Pharma Limited by CA Clover Intermediate II Investments

पीरामल फार्मा में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा कार्लाइल ग्रुप, CCI ने दी मंजूरी

Sat, 12 Sep 2020 02:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 12 Sep 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
CCI approves acquisition of 20 percent of Piramal Pharma Limited by CA Clover Intermediate II Investments
पिरामल फार्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका का कार्लाइल ग्रुप 49 करोड़ डॉलर (3,700 करोड़ रुपये) में पीरामल फार्मा में करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने कहा कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इसको मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


जून 2020 में दी थी जानकारी
जून 2020 में पीरामल एंटरप्राइजेज ने जानकारी दी थी कि सीएपी वी मॉरीशस लिमिटेड की संबद्ध इकाई सीए क्लोवर इंटरमीडिएट II इंवेस्टमेंट ने पीरामल फार्मा लिमिटेड में 20 फीसदी हिस्सेदारी के लिए इक्विटी पूंजी का निवेश करने की सहमति दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2020 तक पूरी हो सकती है डील
यह एक निवेश कोष है, जिसका प्रबंधन और परामर्श कार्लाइल ग्रुप इंक की संबद्ध इकाइयों द्वारा किया जाता है। पीरामल फार्मा में 20 फीसदी हिस्सेदारी के लिए करीब 49 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। हालांकि, इक्विटी निवेश की अंतिम राशि शुद्ध ऋण और विनिमय दर आदि पर निर्भर करेगी। सौदा दिसंबर 2020 तक पूरा हो सकता है।

पीरामल एंटरप्राइजेज का शेयर
शुक्रवार को कारोबार के दौरान पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 16.60 अंक यानी 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 1331.10 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 1319.95 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 1314.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 


चौथी तिमाही में हुआ था घाटा
पीरामल एंटरप्राइजेज को बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,702.59 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। अजय पीरामल के नेतृत्व वाली कंपनी को मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई चुनौतियों के लिए किए गए प्रावधान के कारण घाटा हुआ। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 454.63 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। पीरामल ने कहा था कि, 'कोविड-19 संकट ऐसे समय में आया है, जब पहले ही मंदी चल रही थी। इसलिए बोर्ड ने 1,903 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान करने का फैसला किया, जिसके चलते कुल प्रावधान बढ़कर 2,693 करोड़ रुपये हो गया, जो बहीखाते का 5.8 फीसदी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed