{"_id":"5d6ce1e88ebc3e01376a7e25","slug":"binny-banksal-sell-flipkart-shares-to-tiger-global-worth-rupees-100-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन्नी बंसल ने टाइगर ग्लोबल को बेचे फ्लिपकार्ट के शेयर, 100 करोड़ रुपये में हुआ सौदा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
बिन्नी बंसल ने टाइगर ग्लोबल को बेचे फ्लिपकार्ट के शेयर, 100 करोड़ रुपये में हुआ सौदा
Mon, 02 Sep 2019 03:03 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 02 Sep 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने ई-कॉमर्स कंपनी (फ्लिपकार्ट) में अपने शेयरों को वैश्विक कोष टाइगर ग्लोबल को 1.4 करोड़ डॉलर से अधिक यानी 100 करोड़ रुपये से ऊपर में बेचा है। डाटा इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म पेपर डॉट वीसी के पास मौजूद दस्तावेज से यह जानकारी मिली।
विज्ञापन
पेपर डॉट वीसी ने कहा कि, 'फ्लिपकार्ट की ओर से शेयर बाजारों को दी गयी जानकारी से संकेत मिला है कि बिन्नी बंसल ने वॉलमार्ट के फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण करने के बाद तीसरी बार शेयरों की बिक्री की है। इस बार बंसल ने अपने हिस्सेदारी टाइगर ग्लोबल के दो फंड्स को हस्तांतरित की है।'
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि बंसल ने मौजूदा शेयरधारक इंटरनेट फंड 3 प्राइवेट लिमिटेड को 47,759 इक्विटी शेयर और टाइगर ग्लोबल एट होल्डिंग्स को 54,596 शेयर बेचे।
पेपर वीसी ने कहा, 'हमारा अनुमान है कि यह बिक्री सौदा सबसे कम स्तर पर 100 करोड़ रुपये में हुआ होगा। यह वॉलमार्ट की ओर से 2018 से किए जा रहे शेयरों के अधिग्रहण मूल्य पर आधारित है। यदि हम 'फोनपे' की वृद्धि के कारण फ्लिपकार्ट के पूंजीकरण में हुई वृद्धि को शामिल करें तो यह सौदा और भी बड़ी रकम का हो सकता है।
विज्ञापन
बिन्नी बंसल से इस पर प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। बंसल ने इस साल जून में अपनी हिस्सेदारी का एक छोटा हिस्सा वॉलमार्ट की इकाई फिट होल्डिंग्स एसएआरएल को बेचा था।