{"_id":"5f96aa258ebc3e9bec482851","slug":"bharti-airtel-launches-cloud-communications-platform-for-businesses-in-the-name-of-iq","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल ने रखा क्लाउड संचार बाजार में कदम, IQ के नाम से देगी सेवाएं","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एयरटेल ने रखा क्लाउड संचार बाजार में कदम, IQ के नाम से देगी सेवाएं
Mon, 26 Oct 2020 04:21 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 26 Oct 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
भारती एयरटेल
देश में दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल (एयरटेल) ने सोमवार को 'एयरटेल आईक्यू' नाम की अपने एक नई सेवा के साथ भारत में तेजी से बढ़ते क्लाउड संचार बाजार में कदम रखा है। कंपनी के अधिकारियों ने संवाददाताओं के साथ वीडिया कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस क्लाउड आधारित ओम्नी-चैनल संचार प्लेटफॉर्म एयरटेल आईक्यू से कंपनियों को समय परएवं सुरक्षितत संचार के जरिए ग्राहकों से संबंध बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
73 अरब रुपये से अधिक है क्लाउड संचार का बाजार
कंपनी ने इसे देश में तेजी से बढ़ते एंटरप्राइज संचार बाजार में उलट-फेर करने वाला उत्पाद बताते हुए कहा कि क्लाउड संचार का बाजार एक अरब डॉलर (73 अरब रुपये से अधिक) का हो गया है। इसमें साल दर साल 20 फीसदी की दर से वृद्धि हो रही है। कंपनी का कहना है कि एयरटेल आईक्यू की सेवाओं को अपनाने से उद्यमियों को अपने विभिन्न चैनलों के लिए अलग अलग संचार-मंच की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
डिजिटल लेनदेन सुलभ बनाता है प्लेटफॉर्म
अधिकारियों ने कहा कि, 'इसमें महज एक कोड के साथ संचार सेवाओं जैसे वायस, एसएमएस, आईवीआर को संचालित किया जा सकता है और यह एक एकीकृत प्लेटफॉर्म के जरिए डेस्कटॉप और मोबाइल पर डिजिटल लेनदेन सुलभ बनाता है।' उसका कहना है कि स्विगी, जस्टडायल, अर्बन कंपनी, हैवेल्स, डॉक्टर लाल पैथ लैब्स और रैपिडो जैसी कंपनियां इसका उपयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
इस सेवा की लागत कंपनियों द्वारा इसके उपभोग के स्तर पर निर्भर करेगी। भारती एयरटेल के मुख्य उत्पाद अधिकारी आदर्श नायर ने कहा, 'एयरटेल में हमें ग्राहकों की समस्याएं हल करने की धुन रहती है और एयरटेल आईक्यू पासा पलटने वाले उत्पादों में है।'