फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Azim Premji to retire as executive chairman of Wipro son Rishad took place

रिटायर हुए विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी, बेटे रिशद ने ली उनकी जगह

Thu, 01 Aug 2019 11:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Aug 2019 11:35 AM IST
सार

  • विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी 30 जुलाई को रिटायर हो गए हैं
  • अजीम प्रेमजी के बाद उनका पद उनके बेटे रिशद प्रेमजी को मिला है
  • 42 वर्षीय रिशद ने अब तक कई बार अपनी क्षमताएं साबित की है

विज्ञापन
Azim Premji to retire as executive chairman of Wipro son Rishad took place

विस्तार

देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में शुमार विप्रो के संस्थापक और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अजीम प्रेमजी 30 जुलाई को रिटायर हो गए हैं। अजीम प्रेमजी के बाद यह पद उनके बेटे रिशद प्रेमजी को मिला है। 42 वर्षीय रिशद ने अब तक कई बार अपनी क्षमताएं साबित की है। 

विज्ञापन

कौन हैं रिशद प्रेमजी 

  • रिशद ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रैजुएशन और वेस्लिन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है। 
  • रिशद को साल 2014 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने यंग ग्लोबल लीडर की उपाधि से नवाजा था। 
  • रिशद ने विप्रो से पहले लंदन में बेन एंड कंपनी में भी काम किया है। इस कंपनी में उन्होंने कंज्यूमर प्रोडक्ट, ऑटोमोबिल, टेलीकॉम और इंश्योरेंस से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर काम किया है। 
  • विज्ञापन
  • बेन एंड कंपनी के बाद उन्होंने अमेरिका में जीई कैपिटल में भी काम किया। 
  • साल 2007 में रिशद विप्रो की लीडरशिप टीम का हिस्सा बने और आठ साल बाद उन्हें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया। वे कंपनी के चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर भी रह हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 2015 में करीब 700 करोड़ रुपये से उन्होंने विप्रो वेंचर्स की शुरुआत भी की थी। यह वेंचर बेहतर संभावनाओं वाले स्टार्टअप में पैसे निवेश करता है।

और बेहतर होगा विप्रो का भविष्य

अपनी आखिरी एजीएम में अजीम प्रेमजी ने विप्रो के भविष्य पर कहा था कि कंपनी की स्ट्रैटेजी को सफल बनाने के लिए हम प्रमुख रूप से चार क्षेत्रों- डिजिटल, क्लाउड, इंजीनियरिंग सर्विसेज और साइबर सिक्योरिटी में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी मूल्यों पर टिके रहकर नई ऊंचाइयां छूएगी और भरोसा जताया कि विप्रो का भविष्य और भी बेहतर होगा।

मार्च में किए थे 34 फीसदी शेयर दान

आईटी दिग्गज और विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने विप्रो लिमिटेड के 34 फीसदी शेयर परोपकार कार्य के लिए दान किए थे। इन शेयर का बाजार मूल्य 52,750 करोड़ रुपये है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने बयान में कहा था कि, 'अजीम प्रेमजी ने अपनी निजी संपत्तियों का त्याग कर, उसे धर्मार्थ कार्य के लिए दान कर परोपकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाई है। जिससे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के परोपकार कार्यों को सहयोग मिलेगा।'

सैलरी पैकेज में 95 फीसदी की वृद्धि

वित्त वर्ष 2018-19 में अजीम प्रेमजी के सैलरी पैकेज में 95 फीसदी की वृद्धि हुई थी। प्रेमजी ने 262,054 डॉलर यानी करीब 1.81 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर लिए हैं। विप्रो ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed