फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Ashwani Lohani CMD of Air India writes an open letter we function in a competitive environment

एयर इंडिया के सीएमडी ने लिखा पत्र, कहा प्रतिस्पर्धी माहौल में हो रही आर्थिक दिक्कत

Fri, 08 Nov 2019 11:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 08 Nov 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Ashwani Lohani CMD of Air India writes an open letter we function in a competitive environment

सार्वजनिक क्षेत्र की एकमात्र विमानन कंपनी एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने खुला पत्र लिखकर कहा कि, 'एक एयरलाइन होने के नाते हम एक प्रतिस्पर्धी माहौल में काम करते हैं। हमारे प्रतियोगी प्रक्रियाओं और प्रतिबंधों से विवश नहीं हैं। हम आर्थिक रूप से और साथ ही परिचालन में बाधा से सामना करते हैं।'

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को कतर एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सरकारी हवाई कंपनी एयर इंडिया में बोली लगाने में किसी तरह की कोई रुचि नहीं है। इससे बढ़िया वो इंडिगो एयरलाइंस में हिस्सेदारी खरीदने को ज्यादा बढ़िया ऑफर मानते हैं। 

केंद्र सरकार एयर इंडिया को बेचने के लिए लंदन और सिंगापुर में रोड शो का आयोजन करने वाली है, ताकि निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बाकर ने कहा कि इंडिगो में हिस्सेदारी खरीदने का यह सही वक्त नहीं है, क्योंकि कंपनी के प्रमोटरों में गतिरोध चल रहा है। 

एयर इंडिया पर है 58 हजार करोड़ का कर्ज

एयर इंडिया पर फिलहाल लगभग 58,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके अलावा सरकारी विमानन कंपनी का परिचालन घाटे में बना हुआ है। 

तेल कंपनियों का 5,000 करोड़ रुपये बकाया 

अगस्त में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कहा था कि एयर इंडिया का बकाया ईंधन बिल 5,000 करोड़ रुपये हो गया था, जिसका लगभग भुगतान नहीं किया गया था।

जेआरडी टाटा ने की थी शुरुआत

जेआरडी टाटा ने एयर इंडिया की 1932 में शुरुआत की थी। पिछले साल जब सरकार ने एयर इंडिया की 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां मंगवाई थीं, तब भी टाटा समूह द्वारा इसको खरीदने की बात उठी थी। हालांकि तब समूह इसको खरीदने से पीछे हट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed