{"_id":"5eb3d0931d518e02cc3b9869","slug":"arcelormittal-reports-loss-in-march-quarter-ceo-ln-mittal-says-remainder-of-this-year-will-be-challenging","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तिमाही में आर्सेलर मित्तल को हुआ 1.1 अरब डॉलर का घाटा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
मार्च तिमाही में आर्सेलर मित्तल को हुआ 1.1 अरब डॉलर का घाटा
Thu, 07 May 2020 02:40 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 07 May 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
आर्सेलर मित्तल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक इस्पात कंपनी 'आर्सेलर मित्तल' को वर्ष 2020 की पहली तिमाही में 1.1 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 40 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था।
विज्ञापन
अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 1.9 अरब डॉलर था घाटा
कंपनी जनवरी से दिसंबर की अवधि को अपना वित्त वर्ष मानती है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, 'आर्सेलर मित्तल को 2020 की जनवरी-मार्च तिमाही में 1.1 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। इससे पहले 2019 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में यह घाटा 1.9 अरब डॉलर था। वर्ष 2019 की पहली तिमाही में कंपनी को 40 करोड़ डॉलर का लाभ हुआ था।'
विज्ञापन
सीईओ लक्ष्मी निवास मित्तल ने दिया बयान
बयान के मुताबिक चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी निवास मित्तल ने कहा कि, 'कंपनी का बेहतर परिचालन प्रदर्शन कोविड-19 संकट से दब गया। हम अहम मानवीय चुनौती से जूझ रहे हैं। कंपनी की प्राथमिकता अपने लोगों और जहां हम काम करते हैं वहां के समुदाय को अनिवार्य मदद मुहैया कराना है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाना भी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कंपनी कारोबार को बचाने के लिए सोच-समझकर आगे बढ़ेगी। कंपनी ने मांग की कमी के चलते अपना उत्पादन भी गिरा दिया है।