फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Apple india ceo sanjay kaul resigns amid lowest sales growth

Apple India के सीईओ ने छोड़ी कंपनी, सेल्स में कमी बनी बड़ी वजह

Tue, 19 Dec 2017 09:59 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
Apple india ceo sanjay kaul resigns amid lowest sales growth
apple india
विश्व की सबसे टेलिकॉम कंपनी एप्पल की भारतीय इकाई के सीईओ संजय कौल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संजय तत्काल प्रभाव से कंपनी छोड़ चुके हैं। संजय का इस्तीफा तब हुआ है जब पांच साल में कंपनी की सेल्स में सबसे कम ग्रोथ देखी गई है। 
विज्ञापन


भारत में नहीं बिका आईफोन
एप्पल का फ्लैगशिप प्रोडक्ट आईफोन की बिक्री भारत में इस वित्तीय वर्ष में सबसे कम रही है। कौल के इस्तीफा से एक दिन पहले ही एप्पल ने आईफोन के अपने सभी मॉ़डल की कीमतों में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार ने भारत में इंपोर्ट होने वाले मोबाइल फोन पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी में 15 फीसदी का इजाफा कर दिया था। 
विज्ञापन


2011 में ज्वाइन की थी कंपनी  
कौल ने एप्पल को 2011 में ज्वाइन किया था। तब उनको आईफोन का सेल्स हेड बनाया गया था। इसके बाद वो सेल्स डायरेक्टर बने और मई 2016 में उनको कंट्री मैनेजर नियुक्त किया गया था। कौल अब अपना वेंचर शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना मार्केट शेयर बढ़ाने की जद्दोजहद में एप्पल
एप्पल भारत में अपना मार्केट शेयर बढ़ाने की काफी कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे कामायाबी नहीं मिल पा रही है। अभी सैमसंग 22.8 फीसदी मार्केट शेयर के साथ नंबर एक पर है। पिछले वित्त वर्ष में एप्पल को अपनी रेवेन्यू में केवल 17 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली, जो कि सबसे कम थी। इससे पहले चार साल तक कंपनी 40 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली थी। 


देश में नहीं बिक रहे हैं आईफोन
पहली बार आईफोन के प्रति लोगों का उत्साह भारत में देखने को नहीं मिल रहा है। अभी भारत में रिटेलर्स के पास स्टॉक है, लेकिन बायर्स उतनी संख्या में नहीं है। ऐसा पिछले पांच सालों में पहली बार देखने को मिल रहा है। अब कीमतें बढ़ने से इनकी संख्या में और कमी आने की संभावना है 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed