{"_id":"5fa5320e8ebc3e9b83378800","slug":"amazon-web-services-to-invest-for-data-centers-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में अमेजन वेब सर्विसेज करने जा रहा है राज्य के इतिहास में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
तेलंगाना में अमेजन वेब सर्विसेज करने जा रहा है राज्य के इतिहास में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
Fri, 06 Nov 2020 04:52 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 06 Nov 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
अमेजन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव ने शु्क्रवार को कहा कि अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) कई डाटा केंद्रों की स्थापना के लिए तेलंगाना में 2.77 अरब अमेरिकी डॉलर (20,761 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य के इतिहास में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) है।
विज्ञापन
क्लाउड प्लेटफॉर्म है एडब्ल्यूएस
एडब्ल्यूएस अमेजन द्वारा पेश किया जाने वाला क्लाउड प्लेटफॉर्म है। राव ने ट्वीट किया कि, 'तेलंगाना के इतिहास में सबसे बड़े एफडीआई के बारे में बताते हुए खुशी है! कई बैठकों के बाद एडब्ल्यूएस ने तेलंगाना में कई डाटा केंद्रों की स्थापना के लिए 20,761 करोड़ रुपये (2.77 अरब डॉलर) के निवेश को अंतिम रूप दिया है। एडब्ल्यूएस क्लाउड के हैदराबाद रीजन के 2022 में शुरू होने की उम्मीद है।'
विज्ञापन
एक विज्ञप्ति के मुताबिक राव ने अपनी दावोस यात्रा के दौरान एडब्ल्यूएस के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और इसके बाद ही इस निवेश को लेकर सहमति बनी।