{"_id":"5d2ab7e38ebc3e6cfb08716e","slug":"allahabad-bank-reports-rs-1-775-cr-fraud-by-bhushan-power-and-steel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद बैंक से भूषण स्टील ने की 1775 करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
इलाहाबाद बैंक से भूषण स्टील ने की 1775 करोड़ की धोखाधड़ी
Sun, 14 Jul 2019 02:12 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक के बाद अब एक और सरकारी बैंक इलाहाबाद बैंक ने शनिवार को भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीसीएल) कंपनी द्वारा करीब 1,775 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की बात कही है। कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ फोरेंसिक ऑडिट जांच के नतीजे और सीबीआई की एफआईआर के आधार पर इलाहाबाद बैंक ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को दी गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बैंकिंग व्यवस्था से फंड का हेरफेर किया गया और 1,774.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
बीते हफ्ते ही पीएनबी ने 3,805.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से की थी। इसमें कहा गया था कि फोरेंसिक ऑडिट में सामने आया है कि कंपनी ने कर्जदाता बैंकों के समूह से फंड जुटाने के लिए दस्तावेजों और खातों में हेरफेर किया। बैंक ने इसकी सूचना आरबीआई के साथ शेयर मार्केट को भी दी थी।
विज्ञापन
इस संदर्भ में इलाहाबाद बैंक ने कहा कि भूषण स्टील कंपनी ने उसके फंड का दुरुपयोग किया और बहीखातों में गड़बड़ी दर्शाई, ताकि कर्ज देने वाले बैंकों के समूह से पैसे जुटा सके। माना जा रहा है कि अभी कुछ और बैंक भी बीपीसीएल द्वारा की गई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। दरअसल, सीबीआई ने अप्रैल में शिकायत दर्ज की थी, जिसमें कई कर्ज देने वाले बैंकों के नाम हैं। सीबीआई के मुताबिक, बीपीसीएल ने करीब 2,348 करोड़ रुपये अपने निदेशकों और स्टाफ के जरिए पीएनबी (आईएफबी नई दिल्ली, आईएफबी चंडीगढ़), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (कोलकाता), आईडीबीआई बैंक (कोलकाता) और यूको बैंक (आईएफबी कोलकाता) के लोन खातों से 200 से ज्यादा फर्जी कंपनियों के खातों में डाले।
विज्ञापन