एयरटेल के ग्राहक ध्यान दें, जानिए आपसे कितनी कमाई कर रही है कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान मुनाफे में 10.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बीती तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,523 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 1,383 करोड़ रुपये था।
कंपनी की आय भी बीती तिमाही में 4.3 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 22,845 करोड़ रुपये से बढ़कर 23,836 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
कंपनी की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक स्मार्टफोन पर हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने से कंपनी को मोबाइल डेटा सेवा (इंटरनेट) से होने वाली आय में 49.8 फीसदी का तगड़ा उछाल दर्ज किया गया और यह बढ़कर 3,806 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
यह कंपनी की कुल आय के 16 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि बीते वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 11.1 फीसदी पर थी। एयरटेल के इंटरनेट ट्रैफिक में 76.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
भारत में 13.3 फीसदी बढ़ी कंपनी की आय
डेटा सेवा में भारी बढ़ोतरी के विपरीत वॉयस सेवा की अवधि में गिरावट दर्ज की गई और यह अप्रैल-जून तिमाही के 34,298.7 करोड़ मिनट के मुकाबले घटकर 33,600.2 करोड़ मिनट पर आ गई।
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी-सीईओ), भारत एवं दक्षिण एशिया, गोपाल विट्टल ने बताया कि भारत में कंपनी की आय में 13.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यह पिछली 12 तिमाहियों में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि देश के 334 शहरों में 4जी सेवाओं की लांचिंग के साथ भारती एयरटेल बाजार में अपनी अब तक की सबसे बेहतर स्थिति में पहुंच गई है।