{"_id":"6166ee4a2d417d44303589e8","slug":"air-india-under-tata-group-will-be-real-challenge-indigo-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान: इंडिगो के सीईओ बोले- अकासा से कोई खास प्रतिस्पर्धा नहीं, पर टाटा ने एयर इंडिया खरीदकर बढ़ा दी चिंता","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
बयान: इंडिगो के सीईओ बोले- अकासा से कोई खास प्रतिस्पर्धा नहीं, पर टाटा ने एयर इंडिया खरीदकर बढ़ा दी चिंता
Wed, 13 Oct 2021 08:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो
- फोटो : FACEBOOK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो के सीईओ रणजॉय दत्त का कहना है कि टाटा ने एयर इंडिया को खरीदकर इंडिगो की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद टाटा समूह से बढ़िया प्रतिस्पर्धा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर्स के पैसे से चल रही बड़ी कंपनी सही मायने में उचित प्रतिस्पर्धा नहीं थी। अब एयर इंडिया आर्थिक लिहाज से अधिक जिम्मेदार हो जाएगी।
विज्ञापन
अकासा से कोई खास टक्कर की उम्मीद नहीं
वहीं, उन्होंने कहा कि अकासा एयरलाइन से अधिक टक्कर मिलने की उम्मीद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अकासा से हमें अगले दो-तीन वर्षों तक कुछ खास प्रतिस्पर्धा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अकासा नई कंपनी है और उसे बाजार में खड़ा होने में समय लगेगा। अकासा एयरलाइन को परिचालन तैयार करने में अभी वक्त लगेंगे। ऐसे में उससे कोई खास टक्कर की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
टाटा ने एयर इंडिया खरीदकर बढ़ा दी चिंता
दत्ता ने कहा, कोरोना महामारी के बीच हमने नौ नए घरेलू स्टेशन खोले हैं, इसलिए एक नए एयरलाइन के लिए हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करना कठिन होगा। मगर टाटा के खरीदने के बाद एयर इंडिया से पार पाना थोड़ा मुश्किल तो जरूर है और चुनौती भी। हाल ही में टाटा संस ने एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में खरीदा था।
विज्ञापन
अगले साल से शुरू होंगी अकासा एयर की सेवाएं
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर की योजना 2022 की गर्मियों से अपनी विमानन सेवाएं शुरू करने की है। अकासा एयर को इसके लिए सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है।