फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   air india prospect buyer can change the name of company, as the government ready to tweak condition

एयर इंडिया खरीदने वाली कंपनी बदल सकती है इसका नाम

Fri, 18 Oct 2019 05:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 18 Oct 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
air india prospect buyer can change the name of company, as the government ready to tweak condition

सरकारी हवाई कंपनी एयर इंडिया को बेचने के लिए सरकार ने अपनी कवायद को तेज कर दिया है। केंद्र सरकार पहले बनाए गए नियमों में बदलाव करने जा रही है। इसके तहत जो भी समूह एयर इंडिया को खरीदेगा, वो इसका नाम बदल सकता है। 

विज्ञापन

पहले था यह नियम

सरकार ने मार्च 2018 में यह नियम बनाया था कि बेचने के बाद खरीदने वाली कंपनी तीन सालों तक एयर इंडिया का नाम नहीं बदल सकेगी। लेकिन अब दूसरे चरण में इस नियम को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। इस नियम की वजह से भी कई कंपनियों ने एयर इंडिया को खरीदने की पहले इच्छा जताई थी, लेकिन बाद में इसे खरीदने से हाथ खींच लिए थे। 

विज्ञापन

कर सकेंगे विलय

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार विलय संबंधी प्रस्ताव को भी हटाने पर विचार कर रही है। अब जो भी समूह एयर इंडिया को खरीदेगा, वो इसको पहले से चल रही कंपनी में विलय कर सकेगा। सरकार जहां पहले 76 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही थी, वहीं अब 100 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की तैयारी में है। इससे सरकार का इस हवाई कंपनी पर दखल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5,000 करोड़ रुपये बकाया 

अगस्त में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कहा था कि एयर इंडिया का बकाया ईंधन बिल 5,000 करोड़ रुपये हो गया था, जिसका लगभग आठ महीने से भुगतान नहीं किया गया था।

पहले भी रोकी थी ईंधन की आपूर्ति 

22 अगस्त को आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने पूरा भुगतान नहीं होने की वजह से कोच्चि, मोहाली, पुणे, पटना, रांची और विजाग के छह हवाई अड्डों पर एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोक दी थी।

वेतन के लिए कंपनी को हर महीने चाहिए 300 करोड़ रुपये

हाल ही में एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने बताया था कि कंपनी को हर महीने केवल 300 करोड़ रुपये कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए चाहिए। मंत्री समूह में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल और नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed