{"_id":"60eff9bd8ebc3e726369df4a","slug":"ace-investor-rakesh-jhunjhunwala-cuts-stake-in-titan-company-in-june-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश झुनझुनवाला: दिग्गज निवेशक ने टाइटन में घटाई हिस्सेदारी, 2003 के बाद से सबसे कम","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
राकेश झुनझुनवाला: दिग्गज निवेशक ने टाइटन में घटाई हिस्सेदारी, 2003 के बाद से सबसे कम
Thu, 15 Jul 2021 02:32 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:32 PM IST
सार
टाइटन में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 3.72 फीसदी और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 1.09 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
राकेश झुनझुनवाला
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने जून तिमाही में टाटा समूह की टाइटन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर ली है। लगातार तीसरी तिमाही में झुनझुनवाला दंपती ने टाइटन में अपनी हिस्सेदारी कम की है। टाइटन में अब झुनझुनवाला दंपती की हिस्सेदारी 4.81 फीसदी रह गई है। यह 2003 की जून तिमाही के बाद से सबसे कम है। AceEquity के डाटा के अनुसार, टाइटन में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 3.97 फीसदी से घटकर 3.72 फीसदी हो गई है। वहीं कंपनी में उनकी पत्नी की हिस्सेदारी 1.09 फीसदी है।
विज्ञापन
अप्रैल में मैनेजमेंट को लिया था आड़े हाथ
मालूम हो कि झुनझुनवाला ने अप्रैल में कंपनी के मैनेजमेंट को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के लिए घोषित डिविडेंड और कंपनी की डिविडेंड पॉलिसी की कड़ी आलोचना की थी। तनिष्क ब्रांड के नाम से ज्वैलरी बनाने वाली इस कंपनी ने प्रति शेयर चार रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की थी। तब झुनझुनवाला ने कहा था कि, 'एक शेयरहोल्डर के तौर पर मुझे गहरी निराशा हुई है। मुझे पता नहीं है कि इस कैश के साथ आप क्या करने जा रहे हैं।' उन्होंने कहा था कि कंपनी के पास 3,000 करोड़ रुपये हैं और उसका रेवेन्यू भी बढ़ रहा है। इसलिए निवेशकों को ज्यादा डिविडेंड देना चाहिए था।
विज्ञापन
दिसंबर तिमाही में कंपनी में झुनझुनवाला दंपती की हिस्सेदारी 5.3 फीसदी थी। इसके बाद मार्च तिमाही में झुनझुनवाला दंपती की हिस्सेदारी कम होकर 5.1 फीसदी हो गई। इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने जून तिमाही में टाइटन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 3.96 फीसदी कर दी। जो मार्च तिमाही में यह 3.91 फीसदी थी।
विज्ञापन
लाल निशान पर टाइटन का शेयर
दोपहर 1.15 बजे बीएसई पर टाइटन का शेयर 5.30 अंक (0.31 फीसदी) नीचे 1705.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 1708.90 के स्तर पर खुला। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 151438.56 करोड़ रुपये है।