फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   40k people may loose their jobs in IT sector due to economic slowdown, says mohandas pai

आर्थिक विकास दर में सुस्ती से आईटी कंपनियों में हो सकती है 40 हजार कर्मचारियों की छंटनी

Tue, 19 Nov 2019 06:24 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 19 Nov 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
40k people may loose their jobs in IT sector due to economic slowdown, says mohandas pai
सांकेतिक तस्वीर

इस साल आर्थिक विकास दर में सुस्ती सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के लिए भारी पड़ सकती है। आईटी क्षेत्र के दिग्गज टी वी मोहनदास पई ने सोमवार को कहा कि इस साल आईटी कंपनियां मध्यम स्तर के 30 हजार से 40 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती हैं। हालांकि इन्फोसिस के पूर्व सीएफओ ने इस छंटनी को उद्योग के परिपक्व होने के साथ हर पांच साल में एक बार होने वाली सामान्य घटना करार दिया है।

विज्ञापन


पई ने कहा, ‘जैसा कि पश्चिम में हर सेक्टर में होता है, वैसे ही भारत में भी जब सेक्टर परिपक्व होने की स्थिति में मध्यम स्तर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ जाती है, जो मिलने वाले वेतन की तुलना में उतना मूल्य कंपनी में नहीं जोड़ पाते हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हों तो प्रोन्नतियां ठीक होती हैं, लेकिन जब सुस्ती हो और मोटा वेतन लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाए तो कंपनियां छंटनी के लिए मजबूर हो जाती हैं। आरिन कैपिटल एंड मणिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विसेस के चेयरमैन पई ने कहा, ‘ऐसा एक बार फिर होने जा रहा है और हर पांच साल में बार-बार होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘जब तक अच्छा प्रदर्शन हो तब तक कोई भी मोटा वेतन और अच्छे वेतन वाली नौकरी का पात्र नहीं होता है। आपको कंपनी को मूल्य चुकाना ही पड़ता है।’ छंटनी के आंकड़े के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘एक साल के दौरान सेक्टर में यह संख्या 30 हजार से 40 हजार के बीच हो सकती है।’ हालांकि उन्होंने कहा कि नौकरी गंवाने वाले 80 फीसदी वाले लोगों को उद्योग में रोजगार के अवसर भी मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed