फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Effects Tourism industry lost 25 crores In 10 Days

कोरोनावायरसः पर्यटन उद्योग को लगा तगड़ा झटका, ताज की टिकट सहित होटल की बुकिंग रद्द

Thu, 12 Mar 2020 02:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 12 Mar 2020 02:44 PM IST
सार

अप्रैल में 10 हजार से ज्यादा कमरों की बुकिंग कैंसिल हो चुकी, गाइडों के सामने संकट
 

विज्ञापन
Coronavirus Effects Tourism industry lost 25 crores In 10 Days
ताजमहल पर मास्क लगाकर संक्रमण से बचाव की कवायद करते विदेशी सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोनावायरस के खौफ ने महज दस दिनों के अंदर आगरा के पर्यटन उद्योग को 25 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान पहुंचाया है। ताजमहल पर टिकट बिक्री, होटलों की बुकिंग कैंसिल होेने, रेस्टोरेंट और हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम से इस नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन


वहीं अपरोक्ष रूप से नुकसान की मात्रा इससे कहीं ज्यादा है। ताजमहल के गाइडों के सामने संकट खड़ा हो गया है। हर दिन ताज पर 5 हजार सैलानी कम आ रहे हैं, वहीं होली और वीक एंड पर सैलानियों की संख्या में 10 से 15 हजार की गिरावट है।
विज्ञापन


ताजनगरी के 6 लोगों के कोरोनावायरस संदिग्ध होने की खबर फैलने का बुरा असर ताजमहल पर पड़ा। एक मार्च से ही ताजमहल पर सैलानियों की संख्या में कमी देखने को मिली है। होली से पहले और उसके बाद भी ताज पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताज पर टिकट बिक्री से ही 3 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है, वहीं होटलों के कमरों की बुकिंग निरस्त होने से दस दिनों में 8 करोड़ से ज्यादा का नुकसान ताजनगरी झेल चुकी है। एंपोरियम, रेस्टोरेंट, गाइड, टूर आपरेटर, टैक्सी सर्विस को 25 करोड़ रुपये ज्यादा का जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। 

हर चेहरे पर मास्क, देसी पर्यटक हुए कम
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत स्मारकों को देखने आ रहे हर सैलानी के चेहरे पर मास्क लगा हुआ है। भारतीय हो या विदेशी पर्यटक, हर एक ने मास्क लगाकर खुद का कोरोना के संक्रमण से बचाव की कवायद की है।

होली या अन्य त्योहारों पर वीक एंड और अवकाश पर ताजमहल पर 25 से 35 हजार के बीच सैलानी पहुंचते थे, लेकिन इस बार कोरोना का खौफ इस कदर है कि होली पर महज दस हजार और दूज पर केवल 15 हजार पर्यटक ही ताजमहल के दीदार के लिए आए। 

होली पर ये रहा हाल
दिन    विदेशी    सार्क    भारतीय    कुल पर्यटक
10 मार्च    1714    282    8784    10,780
11 मार्च    2277    178    12,745    15,200

बुकिंग हो रहीं रद्द
‘चीन के बाद इटली, जापान और अन्य देशों में फैल रहे कोरोनावायरस के कारण बुकिंग लगातार रद्द हो रही हैं। यह टूरिस्ट सीजन पूरी तरह से खत्म हो गया। जो पर्यटक आ भी रहे हैं, वह शार्ट विजिट कर वापस लौट रहे हैं। आगरा को बहुत ज्यादा नुकसान इससे हुआ है’ - राजीव सक्सेना,  उपाध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड

होटलों के कमरों के कैंसिलेशन लगातार हो रहे हैं। होली पर होटल पैक रहते थे। आगरा ने होली को भुनाना शुरू किया था, लेकिन यह सीजन कोरोना के कारण हर होटल को करोड़ों का नुकसान दे गया है - राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसो.


जूते का रॉ मैटेरियल आना बंद, होगी किल्लत
केवल पर्यटन ही नहीं, बल्कि  शहर के जूता उद्योग के सामने भी कोरोनावायरस के खौफ का बुरा असर झेलना पड़ रहा है। दस दिनों से जूते का रॉ मैटेरियल नहीं आ रहा। जूता कारोबारियों ने जो स्टॉक किया था, वह अब खत्म होने की कगार पर है या कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा।

कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा असर चीन और इटली पर हुआ है। इन्हीं दोनों देशों से मशीनरी, रॉ मैटेरियल की सप्लाई होती है। आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के महामंत्री दिलीप खूबचंदानी ने बताया कि रॉ मैटेरियल की सप्लाई बंद हो चुकी है। जो स्टॉक है वह ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला। होली पर छुट्टियों के कारण जूते का काम रुका है, अन्यथा अब तक किल्लत शुरू हो चुकी होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed