फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Coronavirus effect, Indian factories may take nine months to return to their old ways

कोरोना वायरस: भारतीय कारखानों को पुराने ढर्रे पर लौटने में लग सकता है नौ माह का वक्त

Fri, 20 Mar 2020 01:05 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 20 Mar 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus effect, Indian factories may take nine months to return to their old ways
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के फैलाव को अगली तिमाही की शुरुआत में ही यदि देश में सीमित कर लिया जाता है, तब भी भारतीय कारखानों को पुराने उत्पादन स्तर पर लौटने में छह से नौ माह का वक्त लग सकता है। भारतीय उद्योग जगत ने  गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस ने निकट से मध्यम अवधि में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार को बहुत मुश्किल बना दिया है। देश में भी कई तरीकों से बाधा खड़ी हुई है और इससे देश की वृद्धि की रफ्तार प्रभावित होगी।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही कोरोना वायरस को एक वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है। दुनियाभर में इससे मरने वालों की संख्या 8,000 को पार कर चुकी है। इसमें चार भारत से हैं। उद्योग जगत के संगठन एसोचैम ने इस संबंध में एक रपट जारी की है। रपट में लोगों के घरों से काम करने, दुकानों, मॉलों को बंद करने की तारीफ की गई है। साथ ही कहा गया है कि इसका असर अर्थव्यवस्था और ग्राहकों के व्यय पर पड़ेगा।
विज्ञापन


रपट में कहा गया है कि ‘यदि इस महामारी को अगली तिमाही की शुरुआत में फैलने से रोक लिया जाता है तो कारखानों को अपने नियमित उत्पादन स्तर पर आने में दो से तीन तिमाहियों का वक्त लगेगा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला सामान्य हो पाएंगी। उद्योग मंडल फिक्की ने कहा कि कोरोना वायरस का असर बहुत गहराई तक हो सकता है। चीन समेत दुनिया की अर्थव्यवस्था पहले ही बहुत नीचे बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed