फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Coronavirus Case News In Hindi : United Kingdom, 2020 list of richest shows first fall in wealth in decade

कोरोना संकट में अरबपतियों ने गंवा दिए अरबों पाउंड, जानें अब कौन किस पायदान पर

Sun, 17 May 2020 06:09 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 17 May 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : United Kingdom, 2020 list of richest shows first fall in wealth in decade
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस का असर दुनियाभर में सिर्फ आम आदमी ही प्रभावित नहीं हुआ है, इसका असर विश्व के कई धनी लोगों की संपत्ति पर भी पड़ा है। ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों में शुमार जेम्स डायसन और उनके परिवार की संयुक्त संपत्ति में बीते एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अमीर लोगों की संपत्ति में आई इस कमी के बाद अमीरों की सूची में वह पहले पायदान पर हैं।

विज्ञापन


दरअसल, संडे टाइम्स ने 2020 के अमीर लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में शामिल ब्रिटेन के अरबपतियों को कोरोना महमारी के दौर पर दस अरब पाउंड से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि यह गिरावट उनकी या फिर उनके परिवार के साथ संयुक्त संपत्ति में आई कमी के तौर पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, बीते दो महीने में सुपररिच लोगों ने अपनी संपत्ति में से करीब 54 अरब पाउंड (65 अरब डॉलर, 60 अरब यूरो) गंवा दिए हैं। बता दें कि समाचार पत्र साल 1989 से प्रकाशित ही देश के 1000 अमीर लोगों की वार्षिक रैंकिंग वाली सूची प्रकाशित करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन में आधे से अधिक अरबपतियों की कुल संपत्ति में छह अरब पाउंड तक की गिरावट आई है। यह गिरावट उनकी और उनके परिवार की संयुक्त संपत्ति में साल 2009 के बाद अब दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अनुमान के अनुसार, आविष्कारक जेम्स डायसन और उनके परिवार की संयुक्त संपत्ति गिरावट के बावजूद करीब 16.2 अरब पाउंड है। इसके साथ ही वह अमीरों की सूची में पहले पायदान पर हैं।

हिंदुजा बंधु जो कि बीते वर्ष अमीरों की सूची में शीर्ष पर थे, उनकी संपत्ति में भी करीब-करीब 6 अरब पाउंड की गिरावट दर्ज की गई है। संपत्ति में आई गिरावट वाली सूची में वह उद्योगपति डेविड और साइमन रूबेन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।

यह है 2020 की सूची

संपत्ति
(पाउंड में)
शख्सियत
16.2 अरब जेम्स डासयन और परिवार
16 अरब श्री और गोपी हिंदुजा और परिवार
16 अरब डेविड और साइमन रूबेन
15.8 अरब लियोनार्ड ब्लावात्निक
12.2 अरब जिम रैटक्लिफ
12.1 अरब कर्स्टन और जोर्न रूजिंग
11.7 अरब एलिशर उस्मानोव
10.5 अरब गाय, जॉर्ज और गैलेन जूनियर वेस्टन और परिवार
10.3 अरब चार्लीन डे कार्वाल्हो-हेनकेन और मिशेल डी कार्वाल्हो
10.3 अरब वेस्टमिंस्टर के ड्यूक और ग्रॉसवेनोर परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed