{"_id":"593a4b714f1c1b8c6b9c77f0","slug":"co-founders-of-infosys-are-looking-to-sell-their-stake-in-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस विवाद: कंपनी के कामकाज से नाखुश फाउंडर्स ने लिया शेयर्स बेचने का फैसला","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
इंफोसिस विवाद: कंपनी के कामकाज से नाखुश फाउंडर्स ने लिया शेयर्स बेचने का फैसला
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोसिस की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कंपनी में वेतन विवाद के बाद अब फाउंडर्स द्वारा अपने शेयर्स बेचे जाने की खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कंपनी की नीतियों से नाखुश फाउंडर्स ने अपने शेयर्स बेचने का फैसला लिया है। हालांकि इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति ने अपने शेयर्स बेचे जाने की खबर से इंकार किया। गौरतलब है कि नारायणमूर्ति और उनके परिवार के पास कंपनी में 3.44 फीसदी की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
अगर इंफोसिस में फाउंडर्स की हिस्सेदारी की बात की जाए तो करीब 12.75 फीसदी की हिस्सेदारी कंपनी में है, जिसकी कीमत करीब 28 हजार करोड़ रुपए है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के फाउंडर्स इंफोसिस के पिछले 3 साल के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं, इसके अलावा वो मैनेजमेंट बोर्ड के कामकाज से भी नाखुश हैं। जिसके बाद फाउंडर्स ने अपने शेयर्स बेचने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले कंपनी के संस्थापक नारायण मूर्ति ने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण राव की सैलरी हाइक पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उनके और सीईओ विशाल सिक्का के विवाद भी उजागर हुए थे।