{"_id":"5f441c4266d7c7378b42f8c9","slug":"claims-in-the-survey-companies-earnings-from-corona-decreased-by-more-than-20-percent-impacted-on-salary-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में दावा.. कोरोना से कंपनियों की कमाई 20 फीसदी से ज्यादा घटी, वेतन वृद्धि पर भी पड़ा असर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सर्वे में दावा.. कोरोना से कंपनियों की कमाई 20 फीसदी से ज्यादा घटी, वेतन वृद्धि पर भी पड़ा असर
Tue, 25 Aug 2020 01:30 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
salary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी का कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर भी असर पड़ा है। 2020-21 में वेतन वृद्धि दशकों में सबसे कम रही। इस दौरान कंपनियों ने औसतन 3.6 फीसदी वेतन वृद्धि की है। यह 2019-20 के औसत वेतन वृद्धि 8.6 फीसदी से आधी से भी कम है।
विज्ञापन
डेलॉय टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी के सोमवार को जारी सर्वे के मुताबिक, वेतन वृद्धि में दो चीजों ‘समय’ और कोविड-19 के प्रभाव ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बड़ी संख्या में कंपनियों का कहना है कि कोरोना के कारण उनकी कमाई 20 फीसदी से ज्यादा घटी है, जिसका असर वेतन वृद्धि पर भी पड़ी है। मार्च, 2020 में लॉकडाउन से पहले जिन कंपनियों ने वेतन बढ़ाने का फैसला कर लिया था, उन्होंने अन्य संगठनों से ज्यादा वेतन वृद्धि की है। यह सर्वे 350 कंपनियों से बातचीत पर आधारित है, जो जून में शुरू किया गया।
विज्ञापन
सिर्फ 40 फीसदी कंपनियों ने बढ़ाया वेतन
सर्वे के मुताबिक, 10 में से चार यानी महज 40 फीसदी कंपनियों ने वेतन वृद्धि की है। 33 फीसदी ने वेतन नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। डेलॉय टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी के साझेदार आनंदोरुप घोष का कहना है कि अगर सर्वे में सिर्फ उन कंपनियों को शामिल किया जाए, जिन्होंने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है तो औसत वेतनवृद्धि 7.5 फीसदी बैठती है। मौजूदा वित्त वर्ष में ऐसी कंपनियों की संख्या 10 फीसदी से भी कम है, जिन्होंने अपने कर्मचारियों को 10 फीसदी से अधिक की वेतन वृद्धि दी है।
विज्ञापन