{"_id":"5e5530998ebc3ef40e2aeb7c","slug":"chepest-holi-market-pubg-and-motu-patlu-pichkari-for-kids","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर बाजार में लुभा रही मोबाइल गेम पबजी की पिचकारी, रंगों से करें आतिशबाजी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
होली पर बाजार में लुभा रही मोबाइल गेम पबजी की पिचकारी, रंगों से करें आतिशबाजी
Wed, 26 Feb 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:13 AM IST
सार
कलर बम में भी पहले की तुलना में कई आइटम
विज्ञापन
पबजी थीम की पिचकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार होली में मोदी ही नहीं योगी पिचकारी भी जमकर धमाल मचाएगी। आगामी पर्व को देखते हुए बाजार में नई वैरायटी आनी शुरू हो गई है। इसमें मोदी, योगी, बाहूबली के अलावा लोगों का पसंदीदा मोबाइल गेम पबजी थीम पर भी कई सारे आइटम आ गए हैं।
10 मार्च को होली खेली जाएगी। ऐसे में हर बार की तरह बाजार होली के रंग में रंगने लगा है। ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन बाजार में नई वैरायटी आनी शुरू हो गई हैं। थोक बाजार लुहारगली में बच्चों को लुभाने के लिए रंग-पिचकारी से दुकानें पट चुकी हैं।
दिन बढ़ने के साथ यह संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल कई सारी नई वैरायटी हैं, जो आकर्षित कर रही है। इस समय मोदी-योगी, भूत बम, फॉग, लड़ी, सिंगल पाइप, गिफ्ट पैक टैंक, अनार बम, पबजी गेम से जुडे़ कई सारे आइटम हैं।
विज्ञापन
थोक विक्रेता अश्वनी गुप्ता का कहना है कि मौके को भुनाने के लिए हर साल नई वैरायटी दस्तक दे देती है। वहीं, कुछ दोहराई भी जाती है। जैसे इस समय पबजी गेम थीम पर कंपनियों ने अलग-अलग पिचकारी निकाली हुई है, तो पिछली मोदी पिचकारी की तरह योगी पिचकारी भी आई हुई है।

रंगों की आतिशबाजी
इस बार रंगों की आतिशबाजी भी जमकर देखने को मिलेगी। कलर बम में और ज्यादा वैरायटी उतार दी गई है। विक्रेता अजय के मुताबिक इन्हें जलाने पर गुलाल अधिक देर तक निकलेगा। कुछ में अलग-अलग गुलाल थोड़ी-थोड़ी बम की तरह निकलेंगे। दीपावली थीम पर वैरायटी उतारी हुई है।
गिफ्ट पैक भी उपलब्ध
इस होली अगर किसी को उपहार देना हो, तो उसका भी इंतजाम है। पिचकारी के गिफ्ट पैक भी मार्केट में उपलब्ध है। इस आकर्षक गिफ्ट पैक में टैंक पिचकारी है।
ये है कीमत:
मोदी-योगी पिचकारी---15 रुपये
भूत बम-- 90 रुपये चार पीस
फॉग--16 रुपये
लड़ी--35 रुपये
सिंगल पाइप भीम--100 रुपये
गिफ्ट पैक टैंक--250 रुपये
अनार बम--15 रुपये
पबजी टैंक--180 रुपये
पबजी स्नाइपर--100-150 रुपये
पबजी बैग पैक---200-250 रुपये