फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   central government to continue with economic reforms after gujarat win

GST-नोटबंदी पर भाजपा को मिलेगा गुजरात फतह से बूस्ट, जारी रह सकते हैं सरकार के रिफॉर्म

Mon, 18 Dec 2017 12:49 PM IST
amarujala.com, Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com, Written by: अनंत पालीवाल Updated Mon, 18 Dec 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
central government to continue with economic reforms after gujarat win
modi
गुजरात विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों से एक बार फिर से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर नतीजे भी रुझानों के मुताबिक रहते हैं तो फिर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए जीएसटी और नोटबंदी जैसे कठिन रिफॉर्म को आगे भी जारी रखने के लिए काफी बूस्ट मिल सकता है। हालांकि शेयर बाजार में 800 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन बाद में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। 
विज्ञापन


2019 के लिए रास्ता साफ, लेकिन अभी भी कठिन डगर
गुजरात को देश का बिजनेस हब माना जाता है, क्योंकि सबसे ज्यादा कारोबारी इसी राज्य में रहते हैं। सूरत हीरा और कपड़े के कारोबार का बड़ा हब है। जीएसटी और नोटबंदी से इस शहर में बड़ा प्रभाव पड़ा था। ऐसा माना जा रहा कि इन कठिन रिफॉर्म से कारोबारी भाजपा से नाराज हैं और वो कांग्रेस को वोट दे सकते हैं, लेकिन नतीजों से यह बात भी पीछे रह गई। 
विज्ञापन

पटेलों के गढ़ में भी भाजपा आगे

central government to continue with economic reforms after gujarat win
पीएम मोदी, अमित शाह

सूरत के अलावा राजकोट भी बड़ा शहर है, जहां पर पटेलों की संख्या सबसे ज्यादा है, लेकिन यहां भी भाजपा की सबसे ज्यादा सीटें आ रही हैं। हालांकि शहरों में रहने वाला कारोबारी वर्ग जीएसटी, नोटबंदी से परेशान था लेकिन बिजनेस को चलाने के लिए जो माहौल भाजपा शासन में मिलता है, वैसा कांग्रेस के राज में मिलने पर कारोबारी आशंकित थे।

जारी रहेंगे रिफॉर्म
जानकारों के मुताबिक इस जीत के बाद केंद्र सरकार अपने रिफॉर्म को जारी रखेगी। हालांकि इनमें FDRI बिल और बेनामी संपत्ति कानून को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। केंद्र सरकार के पास अब केवल एक साल बचा है।

सरकार की कोशिश है कि 2019 से पहले वित्तीय घाटे को कम करना है, इसके लिए सरकार अपना पूरा फोकस रिफॉर्म पर रखेगी। इसकी झलक सरकार आगामी बजट में दिखा सकती है। अब फरवरी में पेश होने वाले बजट में सरकार पेट्रोल-डीजल, नेचुरल गैस आदि को जीएसटी के दायरे में लाने का ऐलान कर सकती है।

इसके अलावा नौकरियों को बढ़ाना, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देना, इकोनॉमिक ग्रोथ को आगे बढ़ाने के साथ सोशल सेक्टर पर भी अपना फोकस रखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed