फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cashback offer on booking lpg cylinder through online booking

एलपीजी सिलेंडर बुक कराने पर भी मिलता है कैशबैक, अपनानी होगी ये ट्रिक

Wed, 15 Nov 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 15 Nov 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
cashback offer on booking lpg cylinder through online booking

अगर आप एलपीजी सिलेंडर बुक कर रहे हैं तो उस पर कैशबैक पा सकते हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त को पूरा करना पड़ेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अलावा तेल मार्केटिंग कंपनियां भी एक साल पहले शुरू हुए इस ऑफर को समय-समय पर प्रचारित करती रहती हैं। लेकिन जागरूकता के आभाव में लोग इस स्कीम का फायदा नहीं ले रहे हैं। 

विज्ञापन


मिलेगा 5 रुपये का कैशबैक
हर महीने अगर आप एलपीजी सिलेंडर की रिफिल की बुकिंग करते हैं तो फिर 5 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। तेल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने इस साल जनवरी में इस सर्विस को शुरू किया था।
विज्ञापन


यह ऑफर अभी भी लागू है। इसके तहत अगर आप अपने सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन कराते हैं और इसका पेमेंट भी डेबिट-क्रेडिट कार्ड या फिर नेटबैंकिंग के जरिए करते हैं तो फिर कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको इन तीनों कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर के रिफिल की बुकिंग के साथ ही पेमेंट भी करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल खरीदने पर भी मिल रहा है कैशबैक

cashback offer on booking lpg cylinder through online booking

डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल लेने पर 0.75 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। यानि 1000 रुपये का तेल लेने पर 7.50 रुपये का फायदा होगा। कार्ड स्वाइप होने के 48 से 72 घटें के भीतर कैशबैक खाते में पहुंच जाएगा। इन पंपों पर नोटबंदी के एक सप्ताह बाद से लोगों ने प्लास्टिक मनी से पेट्रोल भरवाना शुरू कर दिया था। लेकिन दुपहिया चालक खुले पैसे देते थे।

कैशबैक ऑफर से प्लास्टिक मनी का प्रयोग बढ़ गया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन गुप्ता ने बताया कि कैशबैक ऑफर शुरू होने से पहले सिर्फ 10 प्रतिशत लोग ही डिजिटल तरीके से पेट्रोल का भुगतान करते थे।

लेकिन अब 95 प्रतिशत लोगों ने प्लास्टिक मनी का प्रयोग शुरू कर दिया है। पेटीएम से भुगतान में भी कमी आई है। पंपों पर 5 प्रतिशत से भी कम कैश भुगतान हो रहा था। 

122 फीसदी बढ़ा डिजिटल लेनदेन
बीते वर्ष आठ नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा से कुछ दिनों तक लोगों को भले ही परेशानी हुई हो, लेकिन इसने भारत को डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में अन्य देशों के मुकाबले तीन वर्ष आगे पहुंचा दिया। यही नहीं, इस समय दुनिया भर में फिनटेक की स्वीकृति का सबसे अधिक दर भारत में है।

देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी ने भारत को डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में अन्य देशों के मुकाबले तीन वर्ष आगे पहुंचा दिया है। बजार में चल रहे विभिन्न प्रकार के प्रीपेड उपकरण जैसे मोबाइल वॉलेट, पीपीआई कार्ड, पेपर वाउचर और मोबाइल बैंकिंग में भी एक साल पहले के मुकाबले 122 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed